फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The construction of the plan will be made by district

जिला योजना से कराया जाएगा मार्ग का निर्माण

Mon, 04 Jan 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 04 Jan 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
 The construction of the plan will be made by district

दुगालखोला में हुए कार्यक्रम में ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल ने जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के मार्ग का निर्माण जिला योजना से जल्द कराया जाएगा। लोगों को उन्होंने क्षेत्र का विकास प्राथमिकता से करने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष ने मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए क्षेत्रीय जनता की पहल का स्वागत किया। पूर्व प्रधान संजय दुर्गापाल ने कहा कि मार्ग के बनने से नियाजगंज, डुबकिया, नरसिंहबाड़ी, टम्टा मोहल्ला आदि क्षेत्रों के लोगों को सुविधा होगी। मुख्य अतिथि ने बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर महिला मंगल दल की संरक्षिका रीता दुर्गापाल को सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर कृष्ण सिंह बिष्ट, अध्यक्ष रमा जोशी, सचिव दीपा जोशी, खीमानंद जोशी, शमशेर गुरुंग, विजय लक्ष्मी थापा, गोवर्धन गुरुंग, प्रकाश खोलिया, कमलेश तिवारी, पंकज गोस्वामी, शिवदत्त तिवारी, डुंगर देव, मोहन चंद्र उप्रेती, कमला दुर्गापाल, सरिता जोशी आदि ने विचार रखे। प्रधान मीरा देवी ने सभी का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed