फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The Congress government in the state Bntadhar: VK Singh

कांग्रेस सरकार ने किया राज्य का बंटाधार : वीके सिंह

Mon, 13 Feb 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 13 Feb 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
The Congress government in the state Bntadhar: VK Singh
वीके सिंह और नड्डा का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

 चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रानीखेत में केंद्रीय मंत्री पूर्व जनरल वीके सिंह और जेपी नड्डा ने भाजपा प्रत्याशी और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पूर्व जनरल वीके सिंह ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने राज्य का बंटाधार कर दिया है। राज्य के संपूर्ण विकास के लिए भाजपा की सरकार बननी जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाया है और भ्रष्टाचार पर रोक लगी है। कहा कि देश की 62 छावनियों में लैंड यूज संबंधी समस्याओं को केंद्र सरकार शीघ्र दूर करेगी।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि राज्य सरकार विकास योजनाओं के धन की बंदरबांट में लगी हुई है।
ऐतिहासिक खड़ी बाजार में आयोजित जनसभा में जुटी भीड़ के बीच वीके सिंह ने कहा कि पिछड़ेपन से छुटकारा पाने के लिए भाजपा ने उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया, लेकिन कांग्रेस सरकार ने राज्य का बंटाधार कर दिया। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का मान विदेशों में बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि देश की 62 छावनियों में लैंड यूज संबंधी कई समस्याएं हैं। इसमें संशोधन किया जा रहा है। उन्होंने रानीखेत से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को विजयी बनाने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार को 270 करोड़ रुपए का बजट दिया, लेकिन सरकार बजट को खर्च नहीं कर पाई है। इन  हालातों में कैसे स्वास्थ्य सेवाएं सुधरेंगी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड भी विकसित होगा। केंद्र सरकार ने 12 हजार करोड़ की लागत से ऑल वैदर रोड का निर्माण करा रही है।  उन्होंने कहा कि मुखिया हरीश रावत केंद्र पर सहयोग नहीं करने के बेबुनियाद आरोप लगाते हैं। राज्य सरकार विकास योजनाओं के धन की बंदरबांट में लगी हुई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और रानीखेत से पार्टी प्रत्याशी अजय भट्ट ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैये से रानीखेत का विकास नहीं हो सका है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल शाही ने और संचालन दर्शन बिष्ट ने किया। इस अवसर पर भारी संख्या पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed