फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The closure of Quarab increased the problems of the people of three districts

Almora News: क्वारब बंद होने से तीन जिले के लोगों की मुसीबत बढ़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
The closure of Quarab increased the problems of the people of three districts
अल्मोड़ा। पहाड़ की लाइफ लाइन अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब पर यातायात बंद रहने से यात्री परेशान रहे। हल्के वाहन और यात्री बसें क्वारब बाईपास से गए जबकि भारी वाहन अन्य वैकल्पिक मार्गों से संचालित हुए। मार्ग पर जाम लगने से यात्री गंतव्य पर विलंब से पहुंचे। इससे उन्हें दिक्कतें हुई।
विज्ञापन


क्वारब डेंजर जोन पर पहाड़ी दरकने से लगातार खतरा बना हुआ है। डीएम अंशुल सिंह के आदेश के बाद मार्ग को अग्रिम आदेशों तक यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। मार्ग बंद होने से पहाड़ के तीन जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं हल्के वाहन और यात्री बसें क्वारब बाईपास डोबा-चौसली मार्ग से संचालित हुए। बाईपास मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बढ़ने से कई बार जाम लगा। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


-----

भारी वाहन चालक परेशान

क्वारब बंद होने से भारी वाहन चालकों की मुसीबत बढ़ गई है। भारी वाहनों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। भारी वाहन अल्मोड़ा-विश्वनाथ-शहरफाटक और खैरना-रानीखेत वैकल्पिक मार्गों से संचालित हुए। घूमकर जाने से वाहन चालकों को दिक्कतें हुईं। वाहन वैकल्पिक रूटों से निर्धारित समय पर गंतव्य पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------

क्वारब पर निर्माण कार्य चल रहा है। मार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। हल्के वाहन और यात्री बसें क्वारब बाईपास से गए जबकि भारी वाहन अन्य वैकल्पिक मार्गों से संचालित हुए। -जैनेंद्र कुमार, अपर सहायक अभियंता एनएच रानीखेत


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed