फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The CD will sound forensic lab

आवाज की सीडी फारेंसिक लैब भेजेंगे

Mon, 20 Feb 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 20 Feb 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन

सोमेश्वर विधानसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र बाराकोटी को फोन पर गाली-गलौच करने और धमकी देने के मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस धमकी देने वाले की आवाज की सीडी जांच के लिए फारेंसिक लैब भेजेगी।

विज्ञापन

मालूम हो कि राजेंद्र बाराकोटी ने गत दिवस थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा था कि रविवार अपराह्न 1:53 बजे मोबाइल नंबर 9720564443 से अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर उनसे गौली-गलौच की और जाने से  मारने की धमकी दी। कांग्रेस प्रत्याशी ने संदेह जताया था कि फोन करने वाला व्यक्ति सोमेश्वर की भाजपा प्रत्याशी रेखा आर्या का पति है। बाराकोटी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 504, 506 में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


मामले की जांच बेस चौकी प्रभारी एसआई गणेश मनौला को सौंपी गई है। श्री मनौला ने बताया कि मोबाइल नंबर का पता लगाया जा रहा है। राजेंद्र बाराकोटी ने फोन करने वाले व्यक्ति की आवाज रिकार्ड की है। उनसे आवाज की सीडी प्राप्त कर जांच के लिए फारेंसिक लैब भेजी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed