{"_id":"6aee127053033592540ccbd3","slug":"agricultural-mechanization-will-make-farming-in-the-mountains-easier-and-reduce-the-physical-labor-of-women-farmers-almora-news-c-232-1-shld1002-150800-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: कृषि यंत्रीकरण से आसान होगी पहाड़ों में खेती, महिला किसानों का घटेगा शारीरिक श्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: कृषि यंत्रीकरण से आसान होगी पहाड़ों में खेती, महिला किसानों का घटेगा शारीरिक श्रम
Fri, 06 Nov 2026 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य पर विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार ने पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से किसानों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों और छोटे-बिखरे खेतों के कारण अधिकांश पर्वतीय जिलों में कृषि शक्ति की उपलब्धता 1 किलोवाट प्रति हेक्टेयर से भी कम है।
उन्होंने संस्थान द्वारा विकसित आधुनिक तकनीकों जैसे वीएल स्मॉल टूल किट, मिलेट थ्रेशर, पॉलीटनल और सोलर ड्रायर के लाभ बताए। उन्होंने कहा कि इन तकनीकों के प्रयोग से श्रम व समय की बचत होगी और विशेषकर महिला किसानों की शारीरिक मेहनत कम होगी। इसके बाद हुए खुले संवाद में किसानों ने व्यावहारिक सुझाव रखे। बांपा गांव के हरीश नेगी ने पहाड़ों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत को देखते हुए सौर ऊर्जा व बैटरी चालित यंत्रों और बैलों की कमी को पूरा करने के लिए घोड़े-खच्चर से चलने वाले हल विकसित करने की मांग की।
वहीं गमशाली की रुक्मिणी देवी ने सामूहिक सिंचाई के लिए सोलर पंप का सुझाव दिया। वैज्ञानिकों ने किसानों को आश्वस्त किया कि सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों की वास्तविक आवश्यकताओं और भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर ही आगामी तकनीकी विकास किया जाएगा। संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कांत के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. बृज मोहन पांडे ने किया।