Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Beware! Overeating during the festive season can harm your health.

Almora News: सावधान! त्योहारी सीजन में ओवर-डाइटिंग बिगाड़ सकती है सेहत

Fri, 06 Nov 2026 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 06 Nov 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Beware! Overeating during the festive season can harm your health.
अल्मोड़ा। दिवाली और त्योहारों के उल्लास के बीच खान-पान में की गई जरा सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। त्योहारी सीजन में ओवर-डाइटिंग (अत्यधिक खान-पान) लोगों की सेहत को पूरी तरह बिगाड़ सकती है। बाजारों में सजी मिठाइयों, चाट-पकौड़ों और तैलीय पकवानों का स्वाद चखने की होड़ में अक्सर लोग अपनी डाइट का संतुलन खो बैठते हैं। डॉक्टरों ने सचेत किया है कि त्योहार खत्म होते ही खान-पान को नियंत्रित न किया गया तो पेट दर्द, एसिडिटी और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार दिवाली के मौके पर तरह-तरह के गरिष्ठ पदार्थ, अत्यधिक चीनी और रिफाइंड तेल से बनी चीजें हमारे शरीर में पहुंचती हैं। ये तत्व अगर शरीर में लंबे समय तक एकत्र रहें तो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हो सकते हैं। फिजिशियन के मुताबिक त्योहारों में खाया गया हैवी फूड शरीर के भीतर टॉक्सिन्स (हानिकारक तत्व) जमा कर देता है। इन हानिकारक तत्वों से शरीर को जितनी जल्दी हो सके छुटकारा पा लेना ही स्वास्थ्य के लिए बेहतर रहता है।
विज्ञापन

बदलते मौसम और पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ती ठंड के कारण इस समय पाचन क्रिया भी थोड़ी धीमी हो जाती है। ऐसे में फिजिशियन ने सलाह दी है कि त्योहार के तुरंत बाद अत्यधिक चाय, कॉफी और तली-भुनी चीजों से पूरी तरह परहेज करें। पाचन तंत्र को दोबारा सामान्य करने के लिए पहाड़ी पारंपरिक खान-पान जैसे गहत का सूप, हल्की खिचड़ी और ताजी हरी सब्जियों को अपनी थाली में प्राथमिकता दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ फिजिशियन, डॉ. महेश पाल ने कहा कि त्योहारों के दौरान बाजारों में मिलने वाली मिलावटी मिठाइयों, सिंथेटिक रंगों और अत्यधिक रिफाइंड तेल से बने गरिष्ठ पकवानों के सेवन से शरीर में भारी मात्रा में टॉक्सिन्स (हानिकारक तत्व) जमा हो जाते हैं। त्योहार के तुरंत बाद ओपीडी में पेट दर्द, अपच, एसिडिटी और गैस के मरीजों की संख्या बढ़ना आम बात है। त्योहार के बाद ओवर-डाइटिंग की आदत पर तुरंत ब्रेक लगाना जरूरी है। अगर ये हानिकारक तत्व शरीर में लंबे समय तक एकत्र रहे तो यह लीवर और आंतों की कार्यप्रणाली को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकते हैं। अगले एक हफ्ते तक हल्के सुपाच्य भोजन को प्राथमिकता दें और भरपूर गुनगुना पानी पिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed