फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The buses of the buses, the buses of Jamui, remained silent in Kemu station

जाम रहे केमू बसों के पहिये, केमू स्टेशन में पसरा रहा सन्नाटा

Fri, 20 Jul 2018 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Fri, 20 Jul 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
The buses of the buses, the buses of Jamui, remained silent in Kemu station
केमू स्टेशन अल्मोड़ा में पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला
तीन वर्ष से कम उम्र के बच्चों को सवारी में गिनने तथा ओवर सीट मानकर चालान करने के विरोध में कुमाऊं मोटर ओनर्स यूनियन लिमिटेड (केमू) की शुक्रवार से हड़ताल शुरू हो गई है। जिला मुख्यालय से केमू की कोई बस नहीं चलने से यात्री काफी परेशान रहे। केमू स्टेशन में सन्नाटा पसरा रहा। हड़ताल के चलते केमू के अल्मोड़ा परिक्षेत्र को करीब तीन लाख रुपये का घाटा हुआ। 
विज्ञापन

केमू के अधिशासी निदेशक महेश चंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि केमू स्टेशन अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ को आठ, बागेश्वर  को 25, सेराघाट को सात बसों के अलावा गंगोलीहाट, जैंती आदि स्थानों को सेवाएं संचालित होती हैं। हल्द्वानी से अल्मोड़ा को प्रतिदिन 18 बसें चलती हैं जो अल्मोड़ा होते हुए आगे के स्टेशनों को निकलती हैं। हड़ताल के कारण शुक्रवार को केमू की बसों का संचालन ठप रहा। इससे  यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हड़ताल से केमू के अल्मोड़ा परिक्षेत्र को तीन लाख रुपये का घाटा झेलना पड़ा। केमू मालिकों का कहना है कि तीन वर्ष से कम उम्र के बच्चों का टिकट नहीं लिया जाता है। आरोप लगाया कि पुलिस इसे सवारी में गिनने के साथ ही ओवर सीट मानकर चालान कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस चौकियों में रूट चार्ट तथा अन्य वाहन संबंधी पत्रावलियां मांग कर वाहन को गंतव्य तक पहुंचाने में बिना वजह ही समय नष्ट किया जा रहा है। उधर केमू की हड़ताल के चलते शुक्रवार को टैक्सियों में काफी भीड़ रही।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed