फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The bridge could not be built even after eight years

आठ साल बाद भी नहीं बन सका पुल, मुंह ताकते रह गई 20 हजार की आबादी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
The bridge could not be built even after eight years
जैगन नदी में यहां बनना है पुल। - फोटो : ALMORA
धौलछीना(अल्मोड़ा)। सेराघाट क्षेत्र की 20 हजार आबादी इस मानसून में भी पुल का मुंह ताकते रह गई है। आठ साल से लटके पुल निर्माण से सेराघाट-कुंज किमोला मोटरमार्ग हर बार बरसात में चार से पांच माह के लिए बंद करना पड़ता है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सेराघाट-कुंज किमोली मोटरमार्ग 2013 से निर्माणाधीन है। मोटरमार्ग में सेराघाट की जैगन नदी पर 90 मीटर लंबा पुल प्रस्तावित है। पांच साल पहले पुल को स्वीकृति मिल गई लेकिन अब तक पुल नहीं बन सका। इससे मोटरमार्ग निर्माण कार्य भी अधर में लटक गया है। बरसात के चार महीने नदी उफान पर रहती है। इस कारण इस पर वाहनों की आवाजाही बंद करनी पड़ती है।
विज्ञापन

इन दिनों भी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। लगातार हो रही बारिश के चलते सभी नदी नाले उफान पर हैं। सेराघाट स्थित सरयू और जैगन नदियों के उफान पर बहने से निचले क्षेत्र के लोगों की धड़कने बढ़ने लगी हैं। जैगन का जलस्तर बढ़ने से इस बार भी सेराघाट- कुंज- किमोला मोटरमार्ग बंद हो गया है। मोटरमार्ग में वाहनों की आवाजाही पूर्ण रुप से ठप हो गई है। आवाजाही बंद होने से ल्वेटा,सलूड़ी, सल्ला भाटकोट, कोट्यूड़ा, ढानखेत, बडुवाटाना, पडोली, मल्ली नाली, तल्ली नाली, कुंजकिमोला, खाडवे, जिंगल, हरड़ा, तल्ला सेराघाट समेत लगभग दो दर्जन गांवों के ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के कई गांव पुल नहीं बनने से प्रभावित हैं। ग्रामीण तो परेशान हैं ही, आम के सीजन में पुल के बगैर काश्तकारों और व्यापारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। फल सड़ रहा है, सड़क होने के बाद भी पुल के बगैर लोग लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। बरसात के चार माह में विकास पूरी तरह ठप पड़ जाता है। आज तक पुल न बनाया हमारा दुर्भाग्य है। -जगदीश पांडे, पूर्व प्रधान संगठन अध्यक्ष।
सात साल पूर्व मेरे कार्यकाल में सड़क बनी थी। तब से आज तक डबल इंजन की सरकार सरकार जैगन नदी में एक पुल नहीं बना पाई। हर साल गांव में यातायात बंद रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा ने चुनाव में जनता से पुल बनाने का वादा किया लेकिन सरकार वादा भूल गई है। -मनोज तिवारी, पूर्व विधायक।
जैगन नदी में पुल के लिए 8 करोड़ 75 लाख रुपये स्वीकृत हो गए हैं, नदी में 90 मीटर लंबा पुल बनना है। क्षेत्र की समस्या को देखते हुए जल्द ही पुल निर्माण का कार्य शुरू होगा, जिससे लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा। -रघुनाथ सिंह चौहान, विधानसभा उपाध्यक्ष।

सात सालों से जैगन नदी में एक अदद पुल नहीं होने से 32 किमी मोटरमार्ग का कोई औचित्य नहीं है। पुल के बगैर हर साल मोटरमार्ग बंद कर दिया जाता है। यह क्षेत्र का दुर्भाग्य है। कई बार शासन प्रशासन से मांग की जा चुकी है। -संजय सिंह वाणी, जिला पंचायत सदस्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed