फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The bhoomi poojan ceremony of the hospital

अस्पताल का भूमिपूजन

Sun, 04 Sep 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मानिला (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मानिला (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 04 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
The bhoomi poojan ceremony of the hospital
अस्पताल का भूमिपूजन - फोटो : अमर उजाला

मानिला (अल्मोड़ा)। सल्ट ब्लॉक के क्वैरला में निर्माणाधीन आयुर्वेदिक अस्पताल के भवन निर्माण कार्य शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार रणजीत सिंह रावत ने भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। कहा कि आयुर्वेदिक अस्पताल उच्चीकरण और भवन बन जाने से रोगियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि आठ नाली भूमि में अस्पताल के 15 बेड बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक अस्पताल का उच्चीकरण होने से स्थानीय लोगों को विभिन्न रोगों का आयुर्वेदिक उपचार कराने में आसानी होगी। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों की क्वैरला से रणकुना तक मोटर मार्ग बनाने की वर्षों पुरानी मांग को मुख्यमंत्री से स्वीकृति दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इस दौरान कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह रावत, ब्लॉक प्रमुख मुन्नी देवी, ज्येष्ठ उपप्रमुख कुंदन बिष्ट, बीडीसी सदस्य गोपाल रावत, महेंद्र रावत, प्रधान दीपक बोरा, महिपाल अस्वाल, प्रहलाद रावत, शोबन सिंह बोरा, बचन सिंह क्वीराल, दिनेश नैलवाल आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed