{"_id":"7e93fd6b28f685508d888b9fdcee21bd","slug":"the-appearance-of-the-sheet-descended-junkies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चादर के दीदार को उमड़े दीवाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चादर के दीदार को उमड़े दीवाने
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Fri, 22 May 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां हजरत कालू सय्यद बाबा की मजार पर उर्स समारोह के दूसरे दिन जनता की तरफ से सरकारी चादर चढ़ाई गई। अकीदतमंद गुलजार मंजिल से चादर लेकर देर शाम बाबा की मजार पर पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों अकीदतमंद उमड़ पड़े।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट की पत्नी पुष्पा भट्ट, कांग्रेस नगर अध्यक्ष कैलाश पांडे, जिला प्रवक्ता अतुल जोशी, हेमंत माहरा, हरीश मनराल, राजेंद्र जसवाल, सभासद संजय पंत, विंदु रौतेला आदि ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की। चादर को पूरी अकीदत के साथ मजार पर चढ़ाया गया। चादर चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देखने लायक थी।
विज्ञापन
हर कोई इस पाक चादर को छूना चाहता था। शांति व्यवस्था के लिए कोतवाल पीएल वर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल भी तैनात था। व्यापार संघ अध्यक्ष यतीश रौतेला, रियाज खान सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। मजार परिसर में तिल रखने तक की जगह नहीं थी। खादिम मोहसिन खान ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन