फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The administration swung into action after the protesters warned them to send stray animals to the cow shelter.

Almora News: आंदोलनकारियों की चेतावनी से हरकत में आया प्रशासन, लावारिस पशु गौ सदन भेजे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
The administration swung into action after the protesters warned them to send stray animals to the cow shelter.
स्याल्दे (अल्मोडा)। स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण सहित आठ सूत्रीय मांगों को लेकर चौकोट जन सेवा संघर्ष समिति के बैनर तले स्याल्दे विकासखंड मुख्यालय में चल रहा आमरण अनशन बुधवार को भी जारी रहा। अनशनकारियों के चेतावनी के बाद प्रशासन ने लावारिस पशुओं को गौ सदन भेजना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


बीते मंगलवार को आंदोलन स्थल पर हुई सभा में आंदोलनकारियों ने 27 नवंबर को आक्रोश रैली निकालकर लावारिस गोवंश को तहसीलदार कार्यालय में बांधने का एलान किया था। इससे प्रशासन हरकत में आ गया। प्रशासन ने आंदोलनकारियों की धमकी को गंभीरता से लेते हुए बुधवार से ही लावारिस पशुओं को गोशाला भेजने का काम शुरू कर दिया है। पशुपालन विभाग से टैकिंग कर पहले दिन 18 पशुओं को राधे कृष्ण गोसदन मछोड भेजा गया। तहसीलदार आविद अली ने बताया कि लावारिस पशुओं को अलग - अलग गोशालाओं में भेजा जाएगा। प्रत्येक गोशालाओं में 20 से 25 पशुओं को भेजा जाएगा। आमरण अनशन में नरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह और क्रमिक अनशन में लीला देवी, दीपा देवी, प्रमोद कुमार और हितेश बिष्ट बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed