फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The accused injured himself after seeing the revenue police

राजस्व पुलिस को देख आरोपी ने खुद को किया जख्मी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
The accused injured himself after seeing the revenue police
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तहसील क्षेत्र के सुदूरवर्ती मजखाली गिनाई गांव में समुदाय विशेष की 10 वर्षीय बालिका से मारपीट के मामले में पूछताछ करने गई राजस्व पुलिस को देखते ही आरोपी ने दरवाजा बंद करके खुद को जख्मी कर लिया। काफी देर तक आरोपी के बाहर नहीं आने पर राजस्व पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो आरोपी लहूलुहान हालत में मिला। उसे राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड जन स्वराज मंच सहित तमाम संगठनों ने गिनाई गांव में 10 वर्षीय बालिका के साथ मारपीट के मामले का उठाकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। मंगलवार सुबह राजस्व टीम आरोपी से पूछताछ करने के लिए उसके घर गई तो उसने खुद को जख्मी कर लिया। आरोपी के खिलाफ बालिका के पिता रमेश राम ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि दो जुलाई को गांव निवासी नीरज सिंह पुत्र खीम सिंह ने खेत में कार्य कर रही उनकी पत्नी शांति देवी से गालीगलौच की। इसके बाद उनकी 10 वर्षीय बालिका पर डंडे से प्रहार कर दिया, जिससे उसके दांत टूट गए और होंठ भी फट गए। कहा कि आरोपी बार बार उन्हें भी जान से मारने की धमकी भी देर रहा है। उन्होंने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

- आरोपी से पूछताछ करने के लिए मंगलवार सुबह राजस्व पुलिस की टीम गांव में गई थी लेकिन आरोपी ने दरवाजा बंद कर लिया। वह घर पर अकेले रहता है। दरवाजा तोड़कर भीतर गए तो आरोपी ने गले पर कैंची से वार करके अपने को घायल कर लिया था। अस्पताल में उपचार के बाद हालांकि वह ठीक है। उसके स्वस्थ होने पर आगे की कार्रवाई होगी। -विवेक राजोरी, नायब तहसीलदार रानीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed