फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   thala-bhyadi road in bad condition

डामर उखड़ने से खस्ताहाल हुआ थला-भ्याड़ी मोटर मार्ग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
thala-bhyadi road in bad condition
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। थला-भ्याड़ी मोटर मार्ग पर कई स्थानों पर डामर उखड़ने से गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों में रपटने से कई दोपहिया वाहन चालक घायल हो चुके हैं। बारिश में तो सड़क तालाब का रूप ले लेती है। इस सड़क से सफर करने पर यात्रियों को भारी दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन

थला-भ्याड़ी मोटर मार्ग थला, भ्याड़ी, मुनला, भ्याड़ी तल्ली, पीपल, चनोला, मिश्राबाखली समेत कई गांवों को जोड़ता है। इस सड़क से रोगियों को अस्पताल पहुंचाने में भी काफी दिक्कतें होती है। क्योंकि रात को कई बार एंबुलेंस भी गड्ढों में फंस जाती है। कुछ स्थानों पर सड़क की सुरक्षा दीवार भी क्षतिग्रस्त है। जिससे सड़क काफी संकरी हो गई है। इससे दुर्घटना होने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरने से सड़क में तालाब बन जाता है। इससे राहगीरों और स्कूली छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बारिश होने पर लोग जान को जोखिम में डालकर इस सड़क से सफर करते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता घनानंद शर्मा ने बताया कि सड़क के सुधारीकरण को लेकर जिला प्रशासन और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिए लेकिन अब तक सड़क का सुधारीकरण नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क में डामरीकरण जल्द नहीं किया गया तो क्षेत्रीय लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed