फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Testing should be increased on Bhujaan barrier.

कोविड सेंटरों में व्यवस्थाएं दुरुस्त हों, भुजान बैरियर पर बढ़े टेस्टिंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Testing should be increased on Bhujaan barrier.
जिलाधिकारी की वीडियो कांफ्रेंसिंग में भाग लेती संयुक्त मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारी। संवाद न्यू? - फोटो : RANIKHET
कोरोना संक्रमण की खतरनाक होती दूसरी लहर से निपटने के लिए प्रशासन ने अब कमर कस ली है। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडेय और प्रभारी चिकित्साधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने भुजान बैरियर पर निगरानी और टेस्टिंग बढ़ाने पर जोर दिया। टीआरसी चिलियानौला स्थित कोविड सेंटर में आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांव पहुंच रहे प्रवासियों पर पैनी निगाह बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रानीखेत में कोविड सेंटर कल अस्तित्व में आ जाएगा। चिलियानौला स्थित टीआरसी को कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। यहां गंभीर रूप से संक्रमित मरीजों का इलाज किया जाएगा। यहां उन्होंने एक एक नोडल अधिकारी नामित करने तथा कोविड केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं करने पर भी जोर दिया। भुजान बैरियर पर बाहर से आने वाले हर व्यक्ति पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। कहा कि होम आइसोलेट मरीजों की भी निगरानी की जानी है। उनके संपर्क में आने वाले व्यक्तियों को भी आइसोलेट किया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने एक मई से शुरू हो रहे वृहद वैक्सीनेशन अभियान की भी समीक्षा की। कहा कि यदि राजकीय अस्पताल में टीकाकरण के लिए जगह की कमी होगी तो अस्थायी रूप से टीकाकरण के लिए दूसरी जगह का भी चयन करना होगा। वहां राजकीय अस्पताल के सीएमएस डा. केके पांडेय, ताड़ीखेत के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. डीएस नबियाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दीप जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed