फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ten years is worth millions sealed cold store

दस साल से सील है करोड़ों का कोल्ड स्टोर

Fri, 02 Dec 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 02 Dec 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन

 उद्यान विभाग के अंतर्गत अल्मोड़ा के मटेला में करोड़ों की लागत से बनाए गए कोल्ड स्टोर का ताला 10 साल बाद भी नहीं खुल सका है। दक्षिण भारत क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने खुद को बड़ा उद्यमी बताकर राज्य के अधिकारियों और सरकार में बैठे लोगों को झांसे में ले लिया और दो करोड़ का लोन लेकर आखिरकार फरार हो गया। इस कथित उद्यमी ने कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के कई काश्तकारों से खरीदे गए लाखों रुपए के आलू, सेब आदि उपज का भुगतान भी नहीं किया। उद्यमी के फरार होने के बाद 2006 में कोल्ड स्टोर को सील कर दिया गया था जो आज तक नहीं खुल सकी है। 

विज्ञापन


बता दें कि अल्मोड़ा के मटेला में राज्य बनने से पहले से ही उद्यान विभाग का कोल्ड स्टोर बना हुआ था, लेकिन तकनीकी खामियों के चलते यह चालू नहीं हो सका था। 2003 में दक्षिण भारत के एक व्यक्ति ने खुद को बड़ा उद्यमी बताते हुए तत्कालीन सरकार में बैठे लोगों और अधिकारियों को झांसे में ले लिया। बैनी नाम के इस कथित उद्यमी को सरकार की संस्तुति पर दो करोड़ रुपए का ऋण भी दे दिया गया।दिलचस्प यह रहा कि ऋण लेने के लिए शासन ने ही गारंटी दी। 
विज्ञापन


उस दौर में उद्यान विभाग और अल्मोड़ा जिला प्रशासन के बड़े अफसर इस कथित उद्यमी के खासमखास हुआ करते थे। शासन में बैठे कई अफसरों की भी इस कथित उद्यमी के साथ ऐसी सांठगांठ रही कि काश्तकार भी उसके विश्वास में आ गए। उन्होंने लाखों रुपए  के अपने आलू, सेब आदि उपज उसे बेच डाली, लेकिन काश्तकारों को भुगतान नहीं मिला। बाद में काश्तकारों के हंगामे और आंदोलन के बाद बैनी 2006 में अल्मोड़ा से फरार हो गया और फिर अधिकारी लकीर पीटते रह गए। बाद में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। लंबे समय बाद उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा गया और कुछ माह बाद उसे जमानत भी मिल गई। जमानत पर रिहा होने के बाद बैनी कहां है यह किसी को पता नहीं है, लेकिन दो करोड़ के लोन और काश्तकारों के फलों का लाखों का भुगतान आज तक नहीं हो सका है। जिला उद्यान अधिकारी भावना जोशी ने बताया कि इस मामले की जांच शासन स्तर से चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed