फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ten MVA new sub-station to be built in Pandekhola

पांडेखोला में दस एमवीए का नया सब स्टेशन बनाने का काम जल्द होगा शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Ten MVA new sub-station to be built in Pandekhola
अल्मोड़ा। नगर के पांडेखोला बिजलीघर की क्षमता बढ़ाने का कार्य जल्द शुरू होगा। यहां सात करोड़ लागत से 10 एमवीए का एक और नया सब स्टेशन बनेगा। इसके लिए ऊर्जा निगम ने ठेकेदार के साथ अनुबंध की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसके बाद बिजली घर की क्षमता दस एमवीए के बढ़कर 10 एमवीए हो जाएगी।
विज्ञापन

पांडेखोला बिजली घर की क्षमता दस एमवीए की है। इस बिजली घर से अल्मोड़ा शहर के साथ ही हवालबाग, लमगड़ा, धौलादेवी, भैंसियाछाना, ताकुला ब्लॉकों को बिजली आपूर्ति होती है। पांडेखोला के पास कलक्ट्रेट भवन, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज का निर्माण कार्य प्रगति पर है। भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए विद्युत वितरण खंड के इंजीनियरों ने स्थानीय बिजली घर की क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था।
विज्ञापन

अब एकीकृत विद्युत विकास योजना के तहत केंद्र सरकार ने सात करोड़ लागत से 10 एमवीए क्षमता के नए जीआईएस सब स्टेशन को स्वीकृति दे दी है। यूपीसीएल के ईई दीनदयाल सिंह पांगती ने बताया कि नए सब स्टेशन की स्थापना के लिए भूमि चयनित हो चुकी है। नए सब स्टेशन में पांच-पांच एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मर लगेंगे। इनमें ऑयल के स्थान पर गैस का उपयोग होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed