फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Meritorious students honored

मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया

Sun, 10 Sep 2017 10:44 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 10 Sep 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students honored
जीजीआईसी में कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

 जीजीआईसी अल्मोड़ा में हुए शिक्षक-अभिभावक संघ के चुनाव में बच्ची सिंह रौतेला अध्यक्ष, प्रधानाचार्या सावित्री टम्टा उपाध्यक्ष, कमला शर्मा सचिव चुने गए। सुशील चंद्र जोशी, कुंदन सिंह बिष्ट, हीरा सिंह नेगी, विनीता बिष्ट कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत हुए। इस मौके पर मेधावी छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। 

विज्ञापन


प्रधानाचार्या सावित्री टम्टा ने 2016-17 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्रा प्रेरणा स्यूनरी, कमला खत्री, रश्मि पंत, कनक गुप्ता को पुरस्कार प्रदान किए। 2015-16 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली तृप्ति जोशी को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया। विद्यालय की पूर्व छात्रा और आईआरएस अधिकारी श्रद्धा जोशी ने 2014-15 में इंटरमीडिएट में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली बबीता नैनवाल, पूजा कोहली, 2015-16 की आकांक्षा जोशी, तृप्ति जोशी, 2016-17 की प्रेरणा स्यूनरी और कमला खत्री को नकद पुरस्कार दिए। श्रद्धा जोशी कई सालों से इंटरमीडिएट में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली दो छात्राओं को पांच हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप देते आ रही हैं।  
विज्ञापन


उन्होंने छात्राओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम से ही सफलता मिलती है। डा. जया कांडपाल ने गणित विषय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्रा बबीता नैनवाल और दीपिका भंडारी को 2500-2500 रुपये प्रदान किए। सचिव उमा तिवारी ने वार्षिक आख्या और विद्यालय गतिविधियों की जानकारी दी। डा. रंजन तिवारी ने मिजिल्स, रूबेला के टीकाकरण के प्रति अभिभावकों को जागरूक किया। इस मौके पर छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed