फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Tehseel administration team reached to freedom fighter's house

याद आया स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का परिवार 

Sun, 06 Jan 2019 10:38 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  जैंती (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो  जैंती (अल्मोड़ा)। Published by: Almora desk Updated Sun, 06 Jan 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
Tehseel administration team reached to freedom fighter's house
बसगांव पहुंचकर पान सिंह के परिवार की स्थिति की जानकारी लेता तहसील प्रशासन का दल। - फोटो : अमर उजाला
आर्थिक रूप से परेशान बसगांव के स्वतंत्रता सेनानी नैन सिंह अणौला के परिवार की आर्थिक  सहायता के लिए अब मुख्यमंत्री को संस्तुति भेजी जा रही है। रविवार को तहसील के तीन कर्मियों ने स्वतंत्रता सेनानी के घर पहुंच कर बेटे और बहू का हाल जाना।  टीम ने स्वतंत्रता सेनानी आश्रित पेंशन के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के बेटे पान सिंह अणौला से कागजात लिए।  
विज्ञापन


जैंती तहसील के बसगांव निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नैन सिंह अणौला के बेटे पान सिंह अणौला (58) और बहू हेमा देवी (54) की आर्थिक स्थिति खराब होने के संबंध में अमर उजाला ने चार जनवरी को ‘दाने-दाने को मोहताज हुआ स्वतंत्रता सेनानी का परिवार’ शीर्षक से प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद सरकारी तंत्र हरकत में आया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने तत्काल तहसील प्रशासन जैंती को बसगांव जाकर स्थिति का पता लगाने के निर्देश दे दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील प्रशासन के तीन सदस्यीय कार्मिकों का दल बसगांव पहुंचा। दल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. अणौला के पुत्र पान सिंह अणौला और बहू हेमा देवी की स्थिति के बारे में जाना। बिनौला क्षेत्र की उप राजस्व निरीक्षक दीप्ति खड़ायत ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की बहू हेमा देवी का स्वास्थ्य काफी खराब है। पैर टूटने के कारण वह चल नहीं पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हेमा देवी ने बताया कि उसके पास टूटे पैर का उपचार कराने के लिए पैसे नहीं है। पति का स्वास्थ्य लंबे समय से खराब है। इस कारण वह काम करने में असमर्थ हैं।


उप राजस्व निरीक्षक दीप्ति पान सिंह अणौला से पेंशन से संबंधित कागजात ले आई हैं। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी के बेटे के परिवार को आश्रित सहायता उपलब्ध कराए जाने के लिए संस्तुति जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजी जा रही है। तीन सदस्यीय दल में दीप्ति खड़ायत के अलावा उप राजस्व निरीक्षक रामकृष्ण उप्रेती, महेश पालीवाल आदि शामिल हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed