फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Technique was about to go and buy seeds

तकनीक के बारे में जाना और बीज खरीद ले गए

Wed, 08 Apr 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Wed, 08 Apr 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Technique was about to go and buy seeds

विज्ञापन
विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान का हवालबाग अल्मोड़ा में आयोजित किसान मेले में कई इलाकों से काश्तकार पहुंचे। किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों और उन्नत बीजों के बारे में जानकारी दी गयी।

गंगोलीहाट के सलार गांव के बहादुर सिंह पहली बार किसान मेले में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि मेले में पहुंचकर कृषि यंत्रों के बारे में जानकारी ली और बीज खरीदे। गंगोलीहाट की हीरा खाती पहले भी किसान मेले में शामिल हो चुकी हैं। उनका कहना है कि यहां आकर वैज्ञानिकों से नई तकनीकों के बारे में जानकारी मिलती है। किसान मेला काश्तकारों के लिए लाभदायक है।
विज्ञापन


रैलाकोट निवासी नवीन चंद्र जोशी कहते हैं कि किसानों को मेले में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करनी चाहिए। वह यहां मिली कृषि तकनीकों की जानकारी गांव के अन्य लोगों तक पहुंचाएंगे। पिथौरागढ़ के बालाकोट गांव से दुर्गा देवी समेत छह किसान मेले में पहुंचे थे। दुर्गा देवी ने बताया कि वह पहली बार मेले में भागीदारी कर रही हैं। वह बीज खरीदकर ले जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान मेले में काश्तकारों ने जंगली सुअरों की भी समस्या रखी। उनका कहना था कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुअरों के झुंड खेती को नष्ट कर रहे हैं। वन विभाग और जनप्रतिनिधियों को सुअरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए कारगर कदम उठाने चाहिए।


ताड़ीखेत के मटिला गांव के रमेश भंडारी कहते हैं कि किसानों को उन्नत तकनीक की जानकारी तो दी जा रही है, लेकिन सुअरों के झुंड खेतों को बर्बाद कर रहे हैं। जब तक सुअरों का आतंक खत्म नहीं होगा तब तक नई तकनीक और उन्नत बीजों का भी कोई फायदा मिलने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed