फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Tech Mahendra gave Two oxygen concentrators

टेक महेंद्रा से मिले दो ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
Tech Mahendra gave Two oxygen concentrators
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। कोरोना काल में आरोप-प्रत्यारोप या फिर सरकारी मदद का इंतजार करने के बजाय सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार दिनेश कांडपाल ने खुद सार्थक पहल की है। उन्होंने टेक महेंद्रा कंपनी के माध्यम से सीएचसी चौखुटिया को दो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, एक हजार एन 95 मास्क और एक हजार पीपीई किट दिलाए हैं।
विज्ञापन

दिनेश रविवार को खुद दिल्ली से यह सामग्री लाए, जिसे उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र को सौंपी। दिनेश ने बताया कि इस कंपनी ने भविष्य में और अधिक मदद का भरोसा दिलाया है। इससे पहले अस्पताल पहुंचने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनका स्वागत किया। उनके साथ दिल्ली से ज्योति बंगारी रावत, अनुराग नेगी भी पहुंचे थे। दिनेश कुछ दिन पहले ही कोरोना से उबरे हैं। वह अभी भी कमजोरी महसूस कर रहे हैं। इसके बावजूद वे रातभर कार चलाकर यहां पहुंचे। इस मौके पर डॉ. नीलम, चीफ फार्मासिस्ट केसी बिष्ट, अतुल सक्सेना, नृपेंद्र जोशी, हेम कांडपाल, वीरेंद्र बिष्ट, अमृत माहेश्वरी और स्टाफ नर्स गीता आदि थे। स्वास्थ्य कर्मियों ने टेक महेंद्रा और दिनेश के प्रयासों की सराहना कर चिकित्सा सामग्री को क्षेत्र के लिए संजीवनी के समान बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed