फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Teachers will go on a chokedown strike today

Almora News: शिक्षक आज करेंगे चॉकडाउन हड़ताल

Mon, 18 Aug 2025 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 18 Aug 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Teachers will go on a chokedown strike today
अल्मोड़ा। लंबित मांगों का समाधान नहीं होने से नाराज राजकीय शिक्षक संघ ने 18 अगस्त से चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। पहले चरण में सोमवार को शिक्षक विद्यालय स्तर पर कार्य बहिष्कार कर चॉकडाउन हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन

संघ के जिला मंत्री राजू महरा ने कहा कि प्रदेश में बीते छह वर्षों से अधिक समय से राजकीय माध्यमिक शिक्षकों के किसी भी स्तर की पदोन्नति नहीं हुई है। जिस कारण विभाग में प्रवक्ता, प्रधानाध्यापक, प्रधानाचार्य के सैकड़ों पद रिक्त हैं। एक ओर शत प्रतिशत पदोन्नति वाले प्रधानाचार्य के पदों पर विभाग एवं शासन विभागीय सीधी भर्ती से नियुक्ति करने पर आमादा है, वहीं दूसरी ओर शिक्षक 25 से 35 वर्षों तक एक ही पद पर कार्यरत होने के बावजूद पदोन्नति के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन

एक ही पद से सेवानिवृत होने के लिए विवश है। कई शिक्षक बिना पदोन्नति के एक ही पद से सेवानिवृत हो चुके हैं। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर शिक्षक सोमवार से आंदोलन करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



आंदोलन



18 अगस्त - विद्यालय स्तर पर चॉकडाउन व कार्य बहिष्कार से प्रारंभ



25 अगस्त - ब्लाक मुख्यालयों पर धरना और घेराव



27 अगस्त - जनपद मुख्यालयों पर धरना व घेराव



29 अगस्त - मंडल मुख्यालय पर धरना व घेराव



01 सितंबर - शिक्षा निदेशालय देहरादून में धरना जो कि जिलेवार निम्नवत होगा



01 सितंबर- देहरादून, बागेश्वर एवं रुद्रप्रयाग



02 सितंबर - टिहरी एवं चंपावत



03 सितंबर - हरिद्वार एवं नैनीताल



04 सितंबर- पौड़ी एवं पिथौरागढ़



08 सितंबर - उत्तरकाशी एवं अल्मोड़ा



09 सितंबर- चमोली एवं उधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed