फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Teachers protested by wearing black bands

Almora News: शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर विरोध जताया

Thu, 28 Sep 2023 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 28 Sep 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Teachers protested by wearing black bands
भतरौंजखान में काली पट्टी बांध कर विरोध जताते शिक्षक । संवाद 
अल्मोड़ा/रानीखेत। शिक्षा मंत्री और विभागीय अधिकारियों की सहमति के बाद भी पदोन्नति न देने, 5400 ग्रेड पे शिक्षकों को राजपत्रित अधिकारी घोषित न करने से नाराज शिक्षकों ने बुधवार को काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए शिक्षण कार्य किया। साथ ही मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


राजकीय शिक्षक संघ के जिला मंत्री भूपाल सिंह चिलवाल ने कहा कि जब तक हमारी न्यायोचित मांग को सरकार मान नहीं लेती तब तक वह आंदोलन जारी रखेंगे।
जिलाध्यक्ष भारतेंदु जोशी ने कहा कि शिक्षा मंत्री के साथ हुई बैठक में जिन मांगों पर सहमति हुई थी, उनका शासनादेश अब तक जारी नहीं हुआ है। ताड़ीखेत में संघ के ब्लॉक मंत्री जीवन चंद्र तिवारी ने बताया कि सरकार अपनी हठधर्मिता के कारण हजारों शिक्षकों के हितों से खिलवाड़ कर रही है।
विज्ञापन

विरोध जताने वालों में प्रधानाचार्या राजेंद्र सिंह बिष्ट, खजान कांडपाल, प्रीतिका भटनागर, चंद्रप्रकाश बिष्ट, मोहन भट्ट, ललित रौतेला, शर्मिला पवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों ने काला फीता बांधकर किया काम

बागेश्वर। लंबित मांगों पर कार्यवाही न होने के विरोध में राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने बुधवार को बांह पर काला फीता बांधकर शिक्षण कार्य किया।
बागेश्वर के जीआईसी में शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद भी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया। बताया कि राजकीय शिक्षक संघ आठ अक्तूबर को दून में सरकार जागरण रैली निकालेगा। फिर भी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान शिक्षक दीप चंद्र जोशी, हेम चंद्र जोशी, मनोज असवाल, गिरीश रावत, जितेंद्र जोशी, प्रताप सिंह मेहता, जितेंद्र वर्मा, चंपा बोरा, सविता जोशी, नीलम कार्की मौजूद थीं।



कर्मचारियों ने मांगी पेंशन, निकाला जुलूस किया प्रदर्शन

भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। पेंशन बहाली की मांग पर शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायती राज सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
वक्ताओं ने कहा कि सांसद और विधायकों की पेंशन लगातार बढ़ रही है, लेकिन अपने जीवन के कई साल जनता की सेवा में समर्पित करने वाले कर्मियों को सरकार पेंशन देने से हाथ पीछे खींच रही है। इसमें व्यापार संघ ने भी अपना समर्थन दिया। चेतावनी देते हुए कहा कि पेंशन बहाली तक वे पीछे नहीं हटेंगे। यहां गोपाल असवाल, अवनीत कुमार, अभिषेक तोमर, भावना ठाकुर, गौरव रावत, वीरेंद्र रावत, आनंद बुधोड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed