फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Teachers did not get salary for four months

शिक्षकों को चार माह से नहीं मिला वेतन

Fri, 14 Jul 2017 10:44 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 14 Jul 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Teachers did not get salary for four months
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Bhagdad

विज्ञापन
 सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिले में 76 प्राथमिक स्कूलों में 101 अध्यापक और 117 जूनियर हाइस्कूलों में 265 अध्यापक कार्यरत हैं। लेकिन इन स्कूलों में कार्यरत 366 शिक्षकों को करीब चार माह से वेतन नहीं मिला है। केंद्र सरकार की योजना के तहत खोले गए इन स्कूलों में शिक्षकों के वेतन समेत अन्य मदों में खर्च होने वाली धनराशि का 90 प्रतिशत भुगतान केंद्र ही करता है जबकि 10 प्रतिशत खर्च राज्य सरकार वहन करती है। लेकिन प्राथमिक स्कूलों के 101 और जूनियर हाईस्कूलों में तैनात 265 अध्यापकों को चार माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षकों का आरोप है कि इस मद में पर्याप्त पैसा होने के बावजूद उप शिक्षाधिकारी कार्यालयों की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। इधर, जिला परियोजना अधिकारी राय साहब यादव का कहना है कि ऐसी कोई दिक्कत उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय से नहीं है। केवल दस प्रतिशत शिक्षकों का भुगतान नहीं हुआ है। इन शिक्षकों के वेतन भुगतान की कार्रवाई भी गतिमान है। 


पांच अगस्त को धरना देंगे प्राथमिक शिक्षक
अल्मोड़ा। उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने सर्व शिक्षा के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को चार माह से वेतन नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए आंदोलन की धमकी दी है। शिक्षकों का कहना है कि वेतन मद में बजट होने के बावजूद उप शिक्षाधिकारी कार्यालयों से लापरवाही बरती जा रही है। प्राथमिक शिक्षकों ने समस्याओं को लेकर पांच अगस्त को धरने पर बैठने की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष किशोर जोशी की अध्यक्षता में शिक्षक भवन में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सर्व शिक्षा के स्कूलों में कार्यरत शिक्षक इन दिनों आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। जिला मंत्री जगदीश भंडारी ने कहा कि उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय से हल नहीं निकलने के कारण ब्लाक द्वाराहाट और चौखुटिया के शिक्षकों का धरना भी प्रस्तावित हो गया है। वक्ताओं ने ड्रेस कोड और शिक्षकों के आठ किमी की परिधि में रहने का भी विरोध किया है। बैठक में उमेश जोशी, राजेंद्र घुघतियाल, पूरन बोरा, संजय जोशी, ललित पालिवाल, ललित पपनै, अनिल कांडपाल, चंदन बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed