{"_id":"6314e7e54d593d2d5344cdfc","slug":"teacher-s-day-in-ranikhet-ranikhet-news-hld474652128","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाचार से नौनिहालों का भविष्य संवार रही शिक्षिका इमराना परवीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवाचार से नौनिहालों का भविष्य संवार रही शिक्षिका इमराना परवीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका इमराना परवीन अपने नवाचारों और शिक्षणेतर गतिविधियों के लिए स्कूल ही नहीं आसपास के इलाकों तक में ख्याति प्राप्त हैं। प्राथमिक विद्यालय खिरखेत की प्रधानाध्यापिका इमराना निजी वाहनों से बच्चों को स्कूल लाती हैं। उनके प्रयासों से स्कूल की छात्र संख्या दस साल में चार गुना हो गई है।
दस साल पूर्व तक प्राथमिक विद्यालय खिरखेत में विद्यार्थियों की संख्या मात्र 10 रह गई थी, ऐसे में विद्यालय की जिम्मेदारी मिली रानीखेत की शिक्षिका इमराना परवीन को। उन्होंने खिरखेत, सौखला, वलना, कारचुली, झलोड़ी आदि में अभिभावकों को सरकारी स्कूल में अपने नौनिहालों को पढ़ाने के लिए जागरूक किया। विद्यालय में नवाचार गतिविधियां चलाईं।
वर्तमान में स्कूल की छात्र संख्या बढ़कर 42 हो चुकी है। स्कूल में शिक्षण कार्य कंप्यूटर और ई लर्निंग विधि से होता है। प्रधानाध्यापिका इमराना बताती हैं कि बच्चों का भविष्य संवारने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति होनी चाहिए। असंभव कुछ भी नहीं है। ऐसे ही शिक्षा जगत के लिए उत्कृष्ट कार्य किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
अब तक मिले कई पुरस्कार
रानीखेत। 2016 में गवर्नर टीचर्स अवार्ड, 2017 में शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार, 2021 में टीचर ऑफ द ईयर पुरस्कार, 2022 में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डीएम की ओर से पुरस्कृत