फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Teacher Hounred in Ranikhet

सम्मान पाकर गदगद हुए शिक्षक, कहा शिक्षकों को मिलेगी प्रेरणा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Teacher Hounred in Ranikhet
कार्यक्रम में शिक्षकों को सम्मानित करते अतिथि। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। शिक्षक पर्व के तहत नेशनल इंटर कॉलेज में पं. ख्याली राम सती शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें तहसील क्षेत्र के तीन सेवानिवृत्त, दो सेवारत और एक शिक्षक को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए मरणोपरांत सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर गदगद शिक्षकों ने कहा कि सम्मान मिलने से अन्य शिक्षकों को भी प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन

स्व. पं. ख्याली राम के पुत्रों और अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आनंद सिंह बिष्ट और विशिष्ट अतिथि शिव मंदिर धर्मशाला कमेटी सचिव अतुल अग्रवाल आयोजन की सराहना की।
विज्ञापन

इस दौरान मिशन इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त शिक्षक केके शेरिंग, जीजीआईसी की पूर्व प्रधानाचार्या नीलम नेगी, नेशनल इंटर कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता ओमप्रकाश साह, मिशन इंटर कॉलेज के पूर्व शिक्षक स्व. इंद्र लाल वर्मा (मरणोपरांत) और जूनियर हाईस्कूल पौड़ा कोठार की सहायक अध्यापिका यशोदा कांडपाल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय टाना पन्याली के अध्यापक प्रताप सिंह नेगी को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंध समिति ने स्व. पं. ख्याली राम के पुत्रों मदन मोहन सती, कैलाश सती, दयासागर सती सहित एडवोकेट विजय प्रकाश पांडे को भी सम्मानित किया। विद्यालय के मेधावी छात्र रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री बची सिंह रावत को मरणोपरांत स्मृति सम्मान दिया गया। शिक्षिका दीपा तिवारी की पुस्तक कच्चे रास्ते, पक्के सबक का लोकार्पण भी हुआ। मेधावी छात्रों को छात्रवृत्तियां बांटी गई। प्रधानाचार्य सुनील जोशी ने विद्यालय की वार्षिक आख्या पेश की।

विद्यालय की शिक्षिका शशि टम्टा और प्रबंधक महेश जोशी ने संचालन किया। कार्यक्रम में एपीएस के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी, केवी के प्राचार्य सुनील जोशी, मिशन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील मसीह, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी, महिला उपाध्यक्ष नेहा मेहरा, दीपक पंत, कोषाध्यक्ष भुवन पांडे, पूर्व अध्यक्ष भगवंत नेगी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed