Teachers Day: शिक्षक भास्कर ने प्राथमिक विद्यालय मटीलाधूरा को दिलाई पहचान, यूट्यूब से फैलाया शिक्षा का उजियारा
कहते हैं कि बिना गुरु के भगवान के भी दर्शन नहीं होते हैं, क्योंकि गुरु ही हमारे जीवन में ज्ञान का दीपक जलाते हैं। अल्मोड़ा में भी ऐसे गुरु हैं जो विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षा की अलख जगा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अल्मोड़ा जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मटीलाधूरा क्षेत्र के पब्लिक स्कूलों को टक्कर दे रहा है। स्कूल के प्रधानाध्यापक भास्कर जोशी नवाचार का प्रयोग कर विद्यार्थियों को हर विद्या में दक्ष बनाने में जुटे हैं। यूट्यूब चैनल से वह सैकड़ों विद्यार्थियों तक शिक्षा का उजियारा फैला रहे हैं।
भास्कर ने 2018 में एजुकेशन फॉर आल यूट्यूब चैनल बनाया। नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) के पाठ्यक्रम पर आधारित वीडियो बना कर सप्ताह में चैनल पर अपलोड करते हैं। इस चैनल का उनके विद्यालय के विद्यार्थियों के अलावा अन्य दूसरे विद्यालयों के विद्यार्थी भी लाभ उठा रहे हैं। खासकर कोरोना काल में विद्यार्थियों को इस चैनल का काफी लाभ मिला। बच्चों को घर पर पढ़ने में मदद मिल सके, इसके लिए बजेला ऑनलाइन और इंग्लिश गुरु दो एंड्रॉइड एप बनाए हैं। शैक्षिक ब्लॉक एजुकेशन फॉर ऑल बनाया है। इसे तीन लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। शिक्षक ने खुद के संसाधन से दो स्मार्ट टीवी, कंप्यूटर, प्रोजेक्टर आदि अन्य उपकरण स्थापित किए हैं।विभिन्न माध्यम से विद्यार्थियों ने सीखी अंग्रेजी
भास्कर जोशी ने बताया कि मटीलाधूरा में कार्यभार ग्रहण करने के बाद अभिभावकों ने उनसे विद्यार्थियों को अंग्रेजी में दक्ष बनाने का अनुरोध किया। विद्यालय में खेल- खेल में और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को अंग्रेजी विषय पढ़ाया जाता है जिनसे उनकी भाषा पर मजबूत पकड़ बन रही है और अब वह अच्छी अंग्रेजी बोल रहे हैं।
विद्यार्थियों के कौशल को निखार रहे शिक्षक मनकोटी
अल्मोड़ा जिले के राजकीय जूनियर हाईस्कूल चनोली के शिक्षक कल्याण सिंह मनकोटी अनवरत सीखने और सिखाने के अभिनव प्रयोग कर रहे हैं। उनके की ओर से स्थापित किया गया क्षमता संवर्धन केंद्र युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रहा है।
रानीखेत में राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय चिलियानौला के प्रधानाध्यापक राम सिंह जनी का शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। उन्हें शिक्षक दिवस पर पांच सितंबर को देहरादून स्थित राजभवन में राज्यपाल सम्मानित करेंगे। प्रधानाध्यापक शिक्षण में टीएलएम आदि का प्रयोग करते हैं। यहां के शिक्षक विद्यार्थियों को ऑनलाइन भी पढ़ाते हैं। साथ ही कंप्यूटर शिक्षा भी दी जाती है। नवोदय, राजीव गांधी, सैनिक स्कूल आदि में विद्यार्थियों को प्रवेश दिलाने के लिए उन्हें विद्यालय में अतिरिक्त समय में कक्षाएं संचालित कर तैयारी कराई जाती है।
इस विद्यालय के दो पूर्व विद्यार्थियों का प्रोफेसर, दो विद्यार्थियों का इंटर कॉलेज में प्रवक्ता, एक विद्यार्थी का ग्रामीण बैंक में कैशियर पद पर चयन हो चुका है। एक पूर्व छात्रा इसी विद्यालय में सहायक शिक्षिका पद पर तैनात है। यह विद्यालय संसाधनों में निजी विद्यालयों से भी बेहतर है। प्रधानाध्यापक ने सामाजिक सहयोग से विद्यालय के छह कक्षा-कक्षों में टाइल्स लगाने के साथ ही दो शौचालयों का निर्माण किया है। विद्यालय में पुस्तकालय, लर्निंग कार्नर, बर्थ डे कार्नर बनाए गए हैं। साथ ही स्मार्ट चीबी, म्यूजिक सिस्टम, भोजन टेबल भी उपलब्ध है।