फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Teacher Bharti in Raimjey Inter Collage

Almora News: रैमजे इंटर कॉलेज में शिक्षकों की भर्ती में धांधली का आरोप, अभ्यर्थियों ने जमकर काटा हंगामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Teacher Bharti in Raimjey Inter Collage
रैमजे इंटर कॉलेज में शिक्षकों की भर्ती में धांधली का आरोप लगाते हुए प्रबंधन के पदाधिकारियों का घ? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। रैमजे इंटर कॉलेज में शुक्रवार को शिक्षकों की भर्ती के लिए साक्षात्कार के बजाय हंगामा हो गया। अभ्यर्थियों के साथ ही विभिन्न संगठन के लोगों ने भर्ती में धांधली के आरोप में कॉलेज पहुंचकर प्रबंधन समिति का घेराव किया। उन्होंने प्रबंधन पर अपने चहेतों को नियुक्ति देने का आरोप लगाया। कहा कि भर्ती के लिए मेरिट सूची में अपने चहेतों का नाम दर्ज कर उन्हें ही साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। ऐसे में भर्ती निरस्त कर नए सिरे से पारदर्शिता के साथ साक्षात्कार होने चाहिए। घंटों चली वार्ता के बाद आखिरकार प्रबंधन को भर्ती प्रक्रिया स्थगित करनी पड़ी।
विज्ञापन

रैमजे कॉलेज में कला और विज्ञान वर्ग के छह पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति होनी है जिसके लिए 150 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। प्रबंधन के अनुसार अभ्यर्थियों की मेरिट के आधार पर एक पद पर सात अभ्यर्थियों को बुलाने का नियम है। इनमें से चार पदों पर साक्षात्कार के लिए 28 अभ्यर्थी बुलाए गए लेकिन यह साक्षात्कार हंगामे की भेंट चढ़ गया। इनमें से अधिकतर अभ्यर्थियों के साथ ही यहां पहुंचे विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने भर्ती में धांधली का आरोप लगा चयन समिति का घेराव किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा के यह पूरी भर्ती प्रक्रिया पूर्व नियोजित है। अपने चहेतों को नौकरी देने के लिए मेरिट सूची में गड़बड़ी की गई है। इस पूरी भर्ती परीक्षा को निरस्त कर नए सिरे से विज्ञप्ति जारी होनी चाहिए। कहा कि पारदर्शिता से नियुक्ति की मांग पूरी होने तक वे इसका विरोध करेंगे। इस दौरान प्रबंधन समिति सभी आरोपों को खारिज कर उन्हें समझाती रही। इसके लिए उनके साथ घंटों वार्ता चली लेकिन वे भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग पर अड़े रहे। अंत में कॉलेज प्रबंधन और चयन समिति ने भर्ती प्रक्रिया निरस्त करने का निर्णय लेना पड़ा जिसके बाद आंदोलन कर रहे अभ्यर्थी और अन्य लोग वहां से गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य वीटी विलसन ने बताया कि न्यायालय के आदेश के आधार पर पूरी पारदर्शिता के साथ भर्ती प्रक्रिया की जा रही है। अभ्यर्थियों और अन्य लोगों के सभी आरोप निराधार हैं। उनके आक्रोश को देखते हुए फिलहाल साक्षात्कार स्थगित कर दिए गए हैं। इसके लिए अगली तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।
बुलानी पड़ी पुलिस
अल्मोड़ा। शिक्षक भर्ती में धांधली का आरोप लगा अभ्यर्थियों और अन्य लोगों ने जमकर हंगामा काटा जिससे प्रबंधन में खलबली मच गई। प्रबंधन ने इस पर पुलिस बुलानी पड़ी। एसएसआई सतीश चंद्र कापड़ी पूरे दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहे।
नए सिरे से तैयार होगी मेरिट सूची, एक पद के लिए बुलाए जाएंगे 10 अभ्यर्थी
अल्मोड़ा। प्रधानाचार्य और चयन समिति के सदस्य वीटी विलसन ने कहा कि शुक्रवार शिक्षकों की नियुक्ति के लिए होने वाले साक्षात्कार को एक पद पर मेरिट के आधार पर सात अभ्यर्थियों को बुलाया गया था लेकिन यह साक्षात्कार स्थगित कर दिए गए हैं। अब इसके लिए नई मेरिट सूची तैयार कर अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी होंगे। एक पद के लिए 10 अभ्यर्थी बुलाए जाएंगे।

युवा जन संघर्ष मंच ने दिया अभ्यर्थियों का साथ
अल्मोड़ा। युवा जन संघर्ष मंच के संयोजक मनोज बिष्ट के नेतृत्व में अभ्यर्थी रैमजे इंटर कॉलेज पहुंचे और भर्ती में धांधली का आरोप लगा इसे निरस्त करने की मांग की। मनोज ने कहा कि सरकार ने अशासकीय और अल्पसंख्यक स्कूलों में खाली पदों पर भर्ती पर रोक लगाई है। इसके बावजूद रैमजे इंटर कॉलेज में अपने चहेतों को नौकरी देने के लिए शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इससे साफ है कि भर्ती में धांधली की जा रही है। कहा कि बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर छात्रसंघ महासचिव गौरव भंडारी, छात्रसंघ उपसचिव करिश्मा तिवारी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अक्षित पांडेय, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष अशोक सिंह, पूर्व कोषाध्यक्ष अभिषेक बनौला, उमेश बिष्ट, भूपेंद्र भोज, वैभव जोशी, विकास पवार, यश बोरा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed