{"_id":"5a5e30b44f1c1b8d268b4c2a","slug":"taxi-stand-contractor-fined-rs-43-500","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी स्टैंड ठेकेदार पर 43,500 रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी स्टैंड ठेकेदार पर 43,500 रुपये जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत विभाग ने अवैध कनेक्शन पाए जाने पर पालिका परिषद के टैक्सी स्टैंड के ठेकेदार पर 43,500 रुपये का जुर्माना लगाया है। ठेकेदार को सप्ताह भर के भीतर जुर्माना जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। जुर्माना जमा नहीं करने पर विभाग आरसी काटने की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि नगर पालिका परिषद ने मालरोड क् बहुमंजिले टैक्सी स्टैंड को अनुबंध पर दे रखा है। शिकायत मिलने पर उत्तराखंड पावर कारपोरेशन के एसडीओ संतोष अग्रवाल के नेतृत्व में विभागीय कर्मियों ने सोमवार को टैक्सी स्टैंड में छापा मारा था। विभागीय कर्मियों ने पाया कि टैक्सी स्टैंड में उजाले के लिए ठेकेदार ने तार डालकर दो अवैध संयोजन लिए हुए थे। विभागीय कर्मियों ने दोनों कनेक्शन मौके पर ही काट दिए थे।
विज्ञापन
एसडीओ संतोष अग्रवाल से रिपोर्ट मिलने के बाद विभागीय कमेटी ने टैक्सी स्टैंड के ठेकेदार पर जुर्माना लगाया है। अधिशासी अभियंता दीनदयाल सिंह पांगती ने बताया कि ठेकेदार पर 43,500 रुपये जुर्माना लगाया गया है। ठेकेदार को सप्ताहभर के भीतर जुर्माना जमा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन