फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Taxes, fitness, insurance will be waived only if taxis are operated.

टैक्स, फिटनेस, इंश्योरेंस माफ करो, तभी चलाएंगे टैक्सी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
Taxes, fitness, insurance will be waived only if taxis are operated.
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कोरोना संक्रमण के चलते टैक्सी चालक, मालिकों के ऊपर आर्थिक संकट गहरा गया है। पीक सीजन में संचालन ठप होने से अब टैक्स, फिटनेस, इंश्योरेंस भरने के लाले पड़ गए हैं। टैक्सी यूनियन महासंघ कुमाऊं मंडल ने दो टूक कहा कि एक साल का टैक्स, इंश्योरेंस, फिटनेस माफ हुए बगैर वाहनों का संचालन नहीं होगा।
विज्ञापन
संभागीय परिवहन अधिकारी को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि वाहन चालक स्वामी यात्री टैक्स, रोड टैक्स, फिटनेस आदि में ही सरकार को 50 हजार रुपये देते हैं, कोरोना के कारण पीक सीजन में व्यवसाय चौपट है, लेकिन सरकार उनकी सुन नहीं रही है। महासंघ अध्यक्ष शंकर ठाकुर ने कहा कि जब किसानों की फसल चौपट हो जाती है तो सरकार उन्हें मुआवजा देती है, लेकिन सरकार आर्थिकी की रीढ़ टैक्सी व्यवसाय की तरफ ध्यान तक नहीं दे रही है।
विज्ञापन
महासंघ ने टैक्स, इंश्योरेंस, फिटनेस आदि माफ करने की मांग उठाई। कहा मांग पूरी नहीं होने तक केमू की तर्ज पर वह लोग भी वाहनों का संचालन नहीं करेंगे। ज्ञापन में महासचिव जगदीश बिष्ट, गणेश बिष्ट, भारत भूषण, ललित भट्ट, केसर धामी, बबलू सामन्त, देवेंद्र तिवारी सहित तमाम पदाधिकारियों के हस्ताक्षर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed