फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Taps remained dry in five villages of Dwarahat for seven days

Almora News: द्वाराहाट के पांच गांवों में सात दिन से नल सूखे

Sat, 23 Mar 2024 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 23 Mar 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Taps remained dry in five villages of Dwarahat for seven days
द्वाराहाट (अल्मोड़ा )। गर्मी बढ़ते ही जिले में जल संकट गहराने लगा है। द्वाराहाट ब्लॉक के बड़ी आबादी वाले पांच से अधिक गांवों में बीते एक सप्ताह से लाइन में खराबी आने से आपूर्ति ठप है। किसी तरह गांवों के 4000 लोग प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोकर अपनी जरूरत पूरी करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

द्वाराहाट विकासखंड के खलना, सिमलगांव, गोदी, मौहंणी, पैठांनी, धूरा,तड़ीगांव, तेड़गांव को जलापूर्ति करने वाली सुंवाली पेयजल योजना की लाइन क्षतिग्रस्त होने से इन गांवों में जलापूर्ति ठप हो गई है। लंबा समय बीतने के बाद भी योजना को ठीक नहीं किया जा सका। गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को पीने का पानी भी नसीब नहीं हो रहा है। जलापूर्ति सुचारू न होने से ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन योजना के तहत पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के दावे कर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन उन्हें पीने का पानी तक नसीब नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने एसडीएम सुनील कुमार को ज्ञापन देकर जल्द जलापूर्ति सुचारू करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन

----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

Iलगमगड़ा, दन्यां क्षेत्र में भी जल संकटI
Iअल्मोड़ा। गर्मी बढ़ने के साथ जिले के विभिन्न हिस्सों में लोग जल संकट से जूझने लगे हैं। लमगड़ा, दन्यां क्षेत्र में भी पेयजल योजनाओं से लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। बीते दिनों जल संस्थान ने लमगड़ा क्षेत्र में टैंकर भेजकर लोगों को पानी उपलब्ध कराना पड़ा। जल संस्थान के मुताबिक जल स्रोतों में जलस्तर घटने से योजनाओं से पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। ऐसे में यदि गर्मी बढ़ी तो यह संकट और भी गंभीर हो सकता है। संवादI
I---------------------------
I
Iसुंवाली पेयजल योजना की लाइन ठीक करने के प्रयास हो रहे हैं। जल्द लाइन ठीक कर जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी। -एस रौतेला, कनिष्ठ अभियंता, जल संस्थान, द्वाराहाट। I


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article