फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Taps dry for 15 days, villages in Silor Valley thirst for water

Almora News: 15 दिन से सूखे नल, पानी के लिए तरसे सिलोर घाटी के गांव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Taps dry for 15 days, villages in Silor Valley thirst for water
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत ब्लॉक की सिलोर घाटी के ग्राम जौंणे और पीपली गांवों में पिछले 15 दिनों से पानी की आपूर्ति ठप है। इससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे करीब 50 से 60 परिवार प्रभावित हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि रामगंगा-चमड़खान पेयजल योजना से जुड़े होने के बावजूद नलों में पानी नहीं आ रहा है। जल जीवन मिशन के तहत दिए गए घरेलू कनेक्शन भी बेकार साबित हो रहे हैं। लोगों को दूर-दराज के पारंपरिक स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण नरेंद्र सिंह बिष्ट, पूरन सिंह बिष्ट, राम सिंह बिष्ट, रमेश सिंह बिष्ट, कमलेश सिंह बिष्ट, यशपाल सिंह बिष्ट और मोहित सिंह बिष्ट ने शीघ्र जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है। चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम के सहायक अभियंता जेएस तोमर ने बताया कि रामगंगा-चमड़खान योजना में पंपिंग संबंधी तकनीकी दिक्कत आई है। समस्या के समाधान के लिए कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed