Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Talks between protesters and officials fail, hunger strike begins

Almora News: आंदोलनकारियों की अधिकारियों से वार्ता विफल, शुरू हुआ आमरण अनशन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Talks between protesters and officials fail, hunger strike begins
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर धन्यारी में क्रमिक अनशन कर रहे ग्रामीणों का अब गुस्सा फूट गया। आंदोलनकारियों की अधिकारियों से वार्ता विफल रही। धरना प्रदर्शन और क्रमिक अनशन के बाद 18वें दिन आमरण अनशन शुरू कर दिया है। मंगलवार को पहले दिन प्रकाश सिंह अधिकारी आमरण अनशन में बैठे।
विज्ञापन


पशु चिकित्सालय कफड़ा में पशु प्रसार अधिकारी की स्थायी नियुक्ति सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे आंदोलनकारियों से वार्ता करने के लिए बीते देर शाम लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीप पांडेय, सहायक अभियंता राजेंद्र सिंह चौधरी, जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता बंशीधर भट्ट, सहायक अभियंता प्रदीप सिंह कनवाल , राजस्व उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह बोरा आंदोलन स्थल पर पहुंचे। समस्याओं के समाधान को लेकर आंदोलनकारियों से वार्ता की।
विज्ञापन

समस्याओं के समाधान की सकारात्मक पहल न होने से वार्ता फिर विफल रही। आंदोलनकारियों ने कहा कि पूर्व में आंदोलन के बाद हुए लिखित समझौतों के बावजूद क्षेत्र की समस्याओं का समाधान नहीं होने से आक्रोशित क्षेत्रवासी अब किसी भी झांसे में आने को तैयार नहीं हैं। वहां भूपाल सिंह अधिकारी, पूरन सिंह अधिकारी, बीरबल सिंह, हरीश सिंह, कुन्स्यारी क्षेत्र पंचायत सदस्य सुंदर सिंह कुवार्बी, असगोली प्रधान सुनीता अधिकारी, धन्यारी क्षेत्र पंचायत सदस्य सोनिका अधिकारी, कूना प्रधान राजेंद्र सिंह, गोपाल सिंह ,पूरन सिंह, भुवन सिंह, प्रेम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed