फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Take research work to village level: Dr. Rawal

विभिन्न परियोजनाओं में चल रहे शोध कार्यों को गांव स्तर तक पहुंचाने पर जोर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Take research work to village level: Dr. Rawal
अल्मोड़ा। जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान की वैज्ञानिक सलाहकार समिति की वेबिनार के माध्यम से हुई बैठक में विभिन्न परियोजनाओं के तहत चल रहे शोध कार्यों को गांव स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में संस्थान निदेशक डॉ. आरएस रावल ने संस्थान की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक सलाहकार समिति का गठन 2020 से 25 तक के लिए किया गया है।
विज्ञापन

वैज्ञानिक सलाहकार समिति के अध्यक्ष डॉ. एकलव्य शर्मा ने संस्थान की उपलब्धियों और क्रियान्वित कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने विभिन्न क्रियान्वित परिवर्तनकारी परियोजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में संस्थान के मुख्यालय और क्षेत्रीय केंद्रों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न क्रियान्वित परियोजनाओं का प्रस्तुतिकरण पावर प्वाइंट के माध्यम से किया गया। वैज्ञानिक सलाहकार समिति के सदस्यों ने संस्थान के क्रियान्वित कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए भविष्य में संपूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

वैज्ञानिक सलाहकार समिति के सदस्यों के रूप में मौजूद डॉ. आरएम पंत गुवहाटी , डॉ. अरुण कुमार सर्राफ आईआईटी रुड़की, डॉ. संदीप तांबे भारतीय वन प्रबंधन संस्थान भोपाल और दो विषय विषेषज्ञ के रूप में डॉ. कलाचंद शैनी, निदेशक वाडिया हिमालयी भूगर्भ संस्थान और डॉ. कैलाश चंद्रा, निदेशक जूलॉजीकल सर्वे ऑफ इंडिया मौजूद थे। बैठक के अंत में संस्थान निदेशक डॉ. रावल ने वैज्ञानिक सलाहकार समिति द्वारा दिए गए सुझावों को महत्वपूर्ण बताते हुए इन्हें कार्ययोजना में शामिल करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed