{"_id":"59d11bb14f1c1bd7538b529c","slug":"tajiye-rally-on-ocassion-of-muharram","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुहर्रम पर अल्मोड़ा में ताजियों का जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुहर्रम पर अल्मोड़ा में ताजियों का जुलूस
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
मोहर्रम पर अल्मोड़ा में निकला ताजियों का जुलूस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहर्रम पर रविवार देर सायं शहर में ताजियों का जुलूस निकला। इस दौरान जगह-जगह अखाड़े और तलवारबाजी का भी प्रदर्शन किया गया। अखाड़े में युवतियों ने भी भाग लिया। परंपरागत मार्ग से ताजियों का जुलूस निकला। देर रात करबला पहुंचने के बाद ताजियों को दफनाया जाएगा। शहर में भ्यारखोला, लाला बाजार, कचहरी बाजार, थाना बाजार, नियाजगंज में कलात्मक ताजिये बनाए गए थे। शाम को सभी ताजिये नियाजगंज में इकट्ठा हुए।
यहां से देर सायं ताजियों का जुलूस शुरू हुआ। ताजियों का जुलूस लाला बाजार, कचहरी बाजार से मालरोड होते हुए थाना बाजार पहुंचा। थाना बाजार में अखाड़े की अंतिम सलामी की रस्म अदा कर जुलूस का समापन हुआ। इसके बाद बाद ताजिये देर रात करबला ले जाए जाएंगे।
जहां ताजियों को दफनाया जाएगा। जुलूस के दौरान अखाड़ेबाजों ने लाठी और तलवारबाजी का प्रदर्शन कर कई करतब दिखाए। युवतियों ने भी अखाड़ेबाजी का प्रदर्शन किया। बाजार में ताजियों को देखने के लिए जगह-जगह मुस्लिम समुदाय के अलावा अन्य लोगों की भीड़ रही। ताजियों के जुलूस में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह जलपान की व्यवस्था भी कर रखी थी।