{"_id":"6b05d670e91bd95bbd0c41d3","slug":"kartik-purnima-hundreds-of-devotees-take-a-holy-dip-at-the-ghats-almora-news-c-232-1-shld1002-151416-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: कार्तिक पूर्णिमा... घाटों पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: कार्तिक पूर्णिमा... घाटों पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
Tue, 24 Nov 2026 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
देव दिवाली पर दीपदान करती पीहू और माही। संवाद
अल्मोड़ा। कार्तिक पूर्णिमा और देव दिवाली का पावन पर्व मंगलवार को जिले भर में पूरी श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया।
सुबह से ही विभिन्न नदियों के संगम स्थलों पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही जबकि शाम ढलते ही मंदिरों और घरों में दीपदान कर देव दिवाली मनाई गई।
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लोगों ने ब्रह्म मुहूर्त से ही कोसी, सुयाल नदियों के तटों तथा सोमेश्वर, काकड़ीघाट व भिकियासैंण स्थित संगम स्थलों पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई।
स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की तथा जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और द्रव्य का दान किया। पर्व को लेकर नगर सहित जिले के सभी प्रमुख देवालयों में सुबह से ही लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था।
विज्ञापन
संध्याकाल में देव दिवाली के उपलक्ष्य में जिले भर के मंदिरों और लोगों ने अपने घरों की छतों व आंगन में मिट्टी के दीये जलाकर दीपदान किया। कई स्थानों पर सामूहिक भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण भी किया गया।