फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   tahseeldar back

तहसीलदार को भी बैरंग लौटाया नानीसार के ग्रामीणों ने

Thu, 19 Nov 2015 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 19 Nov 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 नानीसार में निर्माणाधीन अंतर्राष्ट्रीय आवासीय भवन के लिए सरकार द्वारा दी गई भूमि के आवंटन को गलत ठहराते हुए इसके विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन 11वें दिन भी जारी रहा।

ग्रामीणों को मनाने पहुंचे तहसीलदार दामोदर  पांडेय की भी आंदोलनकारियों ने एक नहीं सुनी। तहसीलदार ने बताया कि फिलहाल  ग्राम प्रधान के खिलाफ इस भूमि की फर्जी एनओसी देने के मामले में जांच बैठा दी गई है।
विज्ञापन

नानीसार बचाओ संघर्ष समिति और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के  बैनर तले द्वारसों में क्रमिक अनशन 11वें दिन में प्रवेश कर गया है। आंदोलन  स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार पूंजीपतियों को पहाड़ की भूमि कौड़ियों के भाव दे रही है। यही हालात रहे तो पहाड़ को उजड़ने में देर  नहीं लगेगी। जब तक जिंदल ग्रुप के कथित कब्जे को खाली नहीं कराया जाता तब  तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलनकारियों ने आज वहां पहुंचे तहसीलदार दामोदर  पांडेय की भी एक नहीं सुनी। तहसीलदार ने बताया कि ग्राम प्रधान के खिलाफ जांच बैठा दी गई है। उपराजस्व निरीक्षक महेंद्र रावत इसके जांच अधिकारी  होंगे। मालूम हो कि आंदोलनकारी ग्राम प्रधान पर उक्त भूमि की फर्जी एनओसी  देने का आरोप लगा रहे थे। 11वें दिन चतुर सिंह बोरा, महिपाल सिंह राणा, खीम  राम, प्रताप सिंह राणा, किशन सिंह राणा क्रमिक अनशन पर बैठे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed