{"_id":"5e04a7198ebc3e87ea5069ac","slug":"tadikhet-s-teacher-yashoda-will-be-seen-in-panga-film-ranikhet-news-hld367047549","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंगा फिल्म में बतौर कबड्डी आफिसियल नजर आएंगी ताड़ीखेत की शिक्षिका यशोदा कांडपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंगा फिल्म में बतौर कबड्डी आफिसियल नजर आएंगी ताड़ीखेत की शिक्षिका यशोदा कांडपाल
विज्ञापन
पंगा फिल्म के सेट पर अभिनेत्री कंगना के साथ शिक्षिका यशोदा। अमर उजाला
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत ब्लॉक के सुदूरवर्ती राजकीय जूनियर हाईस्कूल पौड़ा कोठार की व्यायाम शिक्षिका कबड्डी खेल पर आधारित पंगा फिल्म में बतौर ऑफिसियल की भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म प्रख्यात निदेशक अश्विनी अय्यर के निर्देशन में बनी है। फिल्म में प्रख्यात फिल्म अभिनेत्री कंगना रनावत मुख्य भूमिका में हैं। इधर, यशोदा कांडपाल का चयन फिल्म के लिए होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।
बता दें कि शिक्षिका यशोदा कांडपाल राजूहा पौड़ा कोठार में व्यायाम शिक्षिका हैं, उनके निर्देशन में कई बच्चे अभी तक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके हैं। यशोदा कांडपाल स्वयं कबड्डी की राष्ट्रीय निर्णायक रह चुकी हैं।
उन्होंने बताया कि पंगा फिल्म के निर्माता निर्देशक की मांग पर उन्होंने कबड्डी फेडरेशन से काम करने की अनुमति मांगी थी, इसी आधार पर उनका चयन हुआ। फिल्म में जस्सी गिल, नीना गुप्ता, ऋचा चड्ढा जैसे कलाकार भी कार्य कर रहे हैं। यह फिल्म 24 जनवरी को रिलीज होगी। फिलहाल फिल्म का ट्रेलर जारी हो गया है। यशोदा कांडपाल के पति तपेश कांडपाल यहां जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत में कार्यरत हैं।