फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   T10 Night Cricket In Almora

योगेश तिवारी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के तत्वाधान में टी10

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
T10 Night Cricket In Almora
योगेश तिवारी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान मौजूद खिलाड़ी। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नगर के हीरा डूंगरी मैदान में योगेश तिवारी टी-10 नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हुआ। बुधवार की रात हुई प्रतियोगिता में एनटीडी, खंपा, मां नंदा, अल्मोड़ा और रायल राजपूत की टीमों ने अपने-अपने मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

बुधवार की रात्रि पहला मैच एनटीडी और एडम्स टीमों के बीच खेला गया। एनटीडी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 54 रन बनाए। जवाब में एडम्स की टीम 25 रन बनाकर आउट हो गई। एनटीडी ने 29 रनों से मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया। दूसरा मैच खंपा और मेहरा अंडर 16 टीमों के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए खंपा ने 10 ओवर में 66 रन बनाए। मेहरा अंडर 16 की टीम 36 रन बनाकर आउट हो गई। खंपा टीम ने 30 रनों से मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया। तीसरा मैच मां नंदा और गोल्डन विक्टोरिया टीमों के बीच खेला गया।
विज्ञापन

मां नंदा की टीम ने पहले खेलते 10 ओवर में 54 रन बनाए। जवाब में गोल्डन विक्टोरिया की टीम 51 रन में ही सिमट गई। मां नंदा की टीम ने तीन रनों से मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया। चौथा मैच अचानक और अल्मोड़ा टीमों के बीच खेला गया। अचानक टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 29 बनाए। अल्मोड़ा टीम ने चार विकेट रहते हुए निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया। पांचवां मैच चाय शुट्टा बार और रॉयल राजपूत के बीच खेला गया। रायल राजपूत ने पहले खेलते हुए 10 ओवर में 70 रन बनाए। जवाब में चाय सुट्टा बार की टीम 38 रनों में ही आउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रायल राजपूत की टीम ने 32 रनों से मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में 48 टीमे हिस्सा ले रही हैं। विजेता टीम को 18 हजार, और उपविजेता को नौ हजार पुरस्कार राशि, ट्रॉफी दी जाएगी। अंपायर सौरभ वर्मा, हेम तिवारी, पंकज बिष्ट, हिमांशु रावत, करण सैनी, कुणाल थे। स्कोरर नितिन, राजीव थे। उद्घोषक गिरीश धवन और राकेश बिष्ट थे। वहां पर व्यापार मंडल पूर्व नगर अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, सभासद सौरभ वर्मा, मुकेश नेगी, भुवन तिवारी,पंकज कांडपाल, गोविंद बगड़वाल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed