फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Syalde Vinod river in almora reached the verge of drying up

विश्व जल दिवस: सूखने के कगार पर पहुंची स्याल्दे की विनोद नदी, सीएम धामी ने की थी घोषणा; मामला DPR तक सीमित

Sat, 22 Mar 2025 01:46 PM IST
हीरा मेहरा दर्शन जोशी, संवाद
दर्शन जोशी, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 22 Mar 2025 01:46 PM IST
सार

स्याल्दे क्षेत्र की जीवनदायिनी विनोद नदी सूखने के कगार पर पहुंच चुकी है। इस नदी में करीब 14 क्यूसेक पानी बहता था, मगर धीरे-धीरे यह घटकर 7 क्यूसेक के करीब आ चुका है।

विज्ञापन
Syalde Vinod river in almora reached the verge of drying up
विनोद नदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व जल दिवस पर पहाड़ की उन नदियों की चिंता करना भी जरूरी है जिनका जल स्तर घट रहा है। इन्हीं नदियों में स्याल्दे क्षेत्र की जीवनदायिनी विनोद नदी भी शुमार है जो सूखने के कगार पर पहुंच चुकी है। इस नदी में करीब 14 क्यूसेक पानी बहता था, मगर धीरे-धीरे यह घटकर 7 क्यूसेक के करीब आ चुका है।

विज्ञापन


दैड़ा बिनसर (पौड़ी गढ़वाल) से निकलने वाली विनोद नदी पर निर्भर क्षेत्र की बड़ी योजनाओं में सदे-महरगांव पेयजल योजना, तिमली-चचरोटी पेयजल योजना, छिनगाड़ पेयजल योजना, सुरमोली-भरसोली सिंचाई योजना, घटगाड़-वसलन सिंचाई योजना, देघाट सिंचाई योजना, पत्थरखोला-तिमली सिंचाईं योजना शामिल हैं। इनके अलावा कई छोटी-छोटी पेयजल योजनाएं हैं।
विज्ञापन


यह नदी क्षेत्र की करीब 10 हजार की आबादी को पानी पिलाती है। खेतों को सींचती है। इस बार पेयजल का संकट पैदा हो गया है। करीब 10 सालों के अंतराल में जल स्तर आधे से भी कम हो चुका है। पेयजल संकट से बचाने के लिए मुख्यमंत्री ने झील का निर्माण करने की घोषणा की थी। मगर मामला डीपीआर तक सीमित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed