फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Syalde Vikhauti Mela in Dwarahat

Almora News: भव्य होगा पाली पछाऊं का ऐतिहासिक स्याल्दे बिखोती मेला

Tue, 21 Mar 2023 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 21 Mar 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Syalde Vikhauti Mela in Dwarahat
भव्य होगा पाली पछाऊं का ऐतिहासिक स्याल्दे बिखोती मेला। - फोटो : हल्द्वानी में बरसात के चलते महेश नगर में हुआ जल भराव। संवाद
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पाली-पछाऊं का ऐतिहासिक स्याल्दे बिखोती मेला 13 से 15 अप्रैल तक होगा। इसकी तैयारी के लिए हुई बैठक में विधायक मदन बिष्ट ने मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए चार लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मेला प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है। इसके संरक्षण का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों के साथ इसी माह मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस मेले को राज्य स्तरीय मेले का दर्जा देने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत और मेला समिति के अध्यक्ष मुकुल साह की अध्यक्षता में हुई बैठक में ब्लाॅक प्रमुख दीपक किरौला ने भी हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। विधायक बिष्ट ने पुलिस-प्रशासन, ऊर्जा निगम, जल संस्थान आदि अधिकारियों को व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मेले में संस्कृति विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक दलों के साथ ही कई लोक कलाकारों, स्थानीय विद्यालयों, विभिन्न संस्थानों के छात्र-छात्राओं के भी सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

मेले की शुरुआत 13 अप्रैल को विमांडेश्वर से बिखोती मेले के रूप में होगी। 14 अप्रैल को द्वाराहाट में बट पुजै का मेला होगा जबकि 15 अप्रैल को प्रमुख स्याल्दे मेला होगा। मेले में आल, गरख, नौज्यूला धड़े के थोकदार, ग्राम प्रधान सहित ग्रामीण और नगर क्षेत्र के सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। मेला समिति के उपाध्यक्ष हेम रावत, नारायण अधिकारी, मुकुल चौधरी, जगत रौतेला, गोविंद अधिकारी, विमल साह, केपीएस अधिकारी आदि ने भी सुझाव देकर मेले को सफल बनाने के लिए रणनीति तय की।
विज्ञापन
विज्ञापन





बिखोती मेला समिति की बैठक 24 को
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बिखोती विखोती मेला समिति की बैठक 24 मार्च को दोपहर ढाई बजे से विमांडेश्वर मंंदिर परिसर में होगी। मुख्य अतिथि विधायक मदन सिंह बिष्ट होंगे। विखोती मेला समिति अध्यक्ष रमेश चंद्र पुजारी ने सभी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से बैठक में पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed