फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Swing rope broken, child died

झूला झूल रहे बच्चे के रस्सी का फंदा लगने से मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Swing rope broken, child died
अल्मोड़ा। घर के समीप झूला झूलते वक्त गर्दन में रस्सी फंसने से आठ साल के मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भयारखोला निवासी मो. शकील नगर में बर्तनों की फेरी लगाते हैं। उनका आठ वर्षीय पुत्र मो. अयान बुधवार की देर शाम घर के आंगन में झूला झूल रहा था।

इसी दौरान झूले की रस्सी टूट गई और बच्चे के गले में फंस गई। वहां खेल रहे बच्चों का शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बच्चे के शव को घर लेकर चले गए। बाद पुलिस ने शव को वापस मंगवाया। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। बृहस्पतिवार को पंचनामा भर पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed