फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sweet shop fire

मिठाई की दुकान में लगी आग

Mon, 29 Jun 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया(अल्मोड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया(अल्मोड़ा) Updated Mon, 29 Jun 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sweet shop fire

चांदीखेत मार्केट में स्थित मिठाई की दुकान में रविवार रात लगी आग से अंदर रखी मिठाइयों सहित तमाम सामान जलकर राख हो गया। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। जिससे बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन

 
रविवार की रात चांदीखेत बाजार में बस स्टेशन पर स्थित तिवारी मिष्ठान भंडार में आग लगने से मिठाई, कनफेक्शनरी, फ्रीज, पंखे, फर्नीचर आदि जलकर राख हो गए। घटना रात करीब साढे़ दस बजे की बताई गई है। पास में रहने वाले एक युवक ने दुकान से आग की लपटें निकलते देखीं तो उसने दुकान स्वामी को इसकी सूचना दी। तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर कई पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए और किसी तरह आग पर काबू पाया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। दुकान में व्यवसायिक गैस सिलेंडर भी रखा था जो सुरक्षित बच गया। बताया गया है कि बिजली के शार्ट सर्किट के कारण आग भड़की।
विज्ञापन


 चाय के खोमचे को किया आग के हवाले
द्वाराहाट(अल्मोड़ा)। गगास कस्बे में रविवार की रात अज्ञात लोगों ने तिराहे पर स्थित चाय के खोमचे को तोड़कर आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच का आश्वासन दिया है। इस तरह की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। मालूम हो कि तीन दिन पूर्व गगास में चार दुकानों के ताले तोड़ दिए गए थे और वहां से कुछ सामान चुरा लिया था। रविवार की रात तिराहे पर स्थिति रघुवर सिंह के चाय के खोमचे को क्षतिग्रस्त कर उसे आग के हवाले कर दिया। खोमचे में सारा सामान जलकर खराब हो गया। रघुवर सिंह चाय और बिस्कुट बेचकर गुजरा करता है, लेकिन इस घटना से वह पूरी तरह से टूट गया है। सोमवार की सुबह जब रघुवर सिंह दुकान पर पहुंचा तो उसे घटना का पता चला। आसपास के व्यापारियों ने द्वाराहाट थाने में सूचना दी। एसओ अजय शाह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंने कहा कि मामले का शीघ्र पता लगाया जाएगा। इधर स्थानीय नागरिकों में इस तरह की घटना से आक्रोश है। व्यापारियो ने कहा कि शीघ्र घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed