फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Survey For Stadiam

रानीखेत में खेल स्टेडियम की मांग को पंख लगने की उम्मीद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Survey For Stadiam
एनसीसी मैदान का खेल मैदान के रूप में विकसित करने के लिए निरीक्षण करते अधिकारी और कैंट के जनप्रतिन - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। छावनी क्षेत्र में लंबे समय से नागरिकों के लिए चली आ रही खेल स्टेडियम की मांग को अब पंख लगने की उम्मीद है। एनसीसी मैदान को स्टेडियम के रूप में विकसित करने की कवायद का पहला चरण शुरू हो गया है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), स्थानीय प्रशासन और छावनी परिषद पूर्व उपाध्यक्षों की देखरेख में एनसीसी मैदान की पैमाइश हुई।
विज्ञापन

साईं के वरिष्ठ कोच सीएस नेगी, छावनी परिषद के ईओ नागेश कुमार पांडेय, संयुक्त मजिस्ट्रेट जयकिशन, छावनी के नामित सदस्य मोहन नेगी, पूर्व उपाध्यक्ष संजय पंत, हरीश लाल साह और छावनी परिषद के तकनीकी अनुभाग के अधिकारियों ने एनसीसी मैदान का भौतिक निरीक्षण किया और पैमाइश की।
विज्ञापन

मैदान की लंबाई 107.70 मीटर और चौड़ाई 75.50 मीटर नापी गई तथा पश्चिमी छोर की पहाड़ी पर जो वर्तमान में समतल नहीं है, इस भूमि पर 90 चीड़ के पेड़ पाए गए हैं। इस भूमि की माप करने पर कुल चौड़ाई 126.20 और लंबाई 35.70 मीटर पाई गई। भौतिक निरीक्षण के दौरान यह देखा गया कि मुख्य मैदान फुटबॉल और उसके भीतर 200 मीटर (6 लाइन) का एथलेटिक ट्रैक बनाया जा सकता है। साथ ही उत्तरी और पश्चिमी छोर में दर्शक दीर्घा और पवेलियन में लगभग 200 लोगों के बैठने की व्यवस्था हो सकती है। मुख्य मैदान के पश्चिमी छोर पर लगभग 60 मीटर दीवार निर्माण जरूरी है। असमतल भूभाग में एक बहुउद्देशीय हॉल जिसमें ताइक्वांडो, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और अन्य इंडोर गेम खेले जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही इस भूभाग में खेल सामग्री के भंडारण के लिए भंडार गृह, खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम, टॉयलेट और बाथरूम बनाये जा सकते हैं। सिंचाई विभाग के माध्यम से डीपीआर लगभग तैयार हो गई है। जिसे शासन को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलते ही स्टेडियम निर्माण की कवायद शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed