{"_id":"68715bd8fa5684aff10ca844","slug":"surgery-in-base-hospital-almora-news-c-232-1-shld1003-130743-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बेस अस्पताल में दूरबीन विधि से हार्निया का सफल ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बेस अस्पताल में दूरबीन विधि से हार्निया का सफल ऑपरेशन
Sat, 12 Jul 2025 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित बेस अस्पताल में पहली बार लेप्रोस्कोपिक (दूरबीन विधि) से हार्निया का सफल ऑपरेशन किया गया। सर्जन डॉ. निशांत बिष्ट और उनकी टीम ने दूरबीन की मदद से बिना चीरफाड़ किए यह ऑपरेशन किया।
निजी अस्पताल में इस ऑपरेशन में करीब 50 हजार रुपये का खर्च आता है लेकिन बेस में खैरना निवासी 40 वर्षीय मरीज का निशुल्क हुआ।
ऑपरेशन के दौरान डॉ. रुद्र शंकर, डॉ. रवि कुमार, डॉ. शायमा खान, डॉ. उर्मिला पलरिया, डॉ. स्वरूप, डॉ. करन, नर्मिता, रजत और हिमानी आदि मौजूद रहे। प्राचार्य डॉ. सीपी भैसौड़ा ने बताया कि आधुनिक मशीनों के साथ इस तरह की जटिल सर्जरी की गई है। संवाद