Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Surge in number of people returning to work; state transport buses on the Delhi route packed.

Almora News: काम पर लौटने वालों की बढ़ी भीड़, दिल्ली रूट पर रोडवेज बसें पैक

Fri, 20 Nov 2026 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 20 Nov 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Surge in number of people returning to work; state transport buses on the Delhi route packed.
अल्मोड़ा स्टेशन पर बस का इंतजार करते यात्री
अल्मोड़ा। छुट्टियों में घर आए लोगों का अपने कार्यस्थलों को लौटने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को रोडवेज और केमू बस स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। खासतौर पर दिल्ली रूट पर यात्रियों का दबाव काफी बढ़ गया है जिससे उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) की बसें पूरी तरह पैक होकर रवाना हो रही हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से ही बस स्टेशनों पर यात्रियों की चहल-पहल शुरू हो गई थी। दिल्ली और एनसीआर क्षेत्रों में नौकरी व पढ़ाई करने वाले युवाओं के लौटने से रोडवेज बसों में सीटों के लिए मारामारी देखी गई। कई यात्रियों को अग्रिम टिकट न मिलने के कारण अगली बस के इंतजार में स्टेशन पर ही खड़े रहना पड़ा। वहीं केमू के बस स्टेशन पर भी यही स्थिति रही। हल्द्वानी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रानीखेत और गंगोलीहाट सहित अन्य पर्वतीय रूटों पर जाने वाली केमू की बसें भी यात्रियों से खचाखच भरी रहीं। मैदानी इलाकों की ओर जाने वाले कई यात्री पहले केमू की बसों से हल्द्वानी पहुंच रहे हैं ताकि वहां से आगे के लिए ट्रेन या अन्य बसें पकड़ सकें।
विज्ञापन

-------
यात्रियों के मुताबिक पर्याप्त बसें उपलब्ध हैं। नियमित सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं, इसलिए फिलहाल अतिरिक्त बसें चलाने की कोई जरूरत नहीं है।
धर्मानंद जोशी, एजीएम रोडवेज डिपो अल्मोड़ा
-----
कैंची में जाम से परेशानी
कैंची में जाम के चलते कई बार यात्रियों की ट्रेन छूट जा रही है जिससे उन्हें दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। मनोज जोशी ने बताया कि वह परिवार के साथ दिल्ली जा रहे थे। हल्द्वानी से 8:50 बजे उनकी ट्रेन थी। कैंची में जाम के चलते वह समय से नहीं पहुंच सके और उनकी ट्रेन छूट गई। उन्होंने बताया कि उन्हें बस से सफर करने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed