फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Suhas Joshi, a permanent advocate of the Uttarakhand government, is honored in Delhi.

उत्तराखंड सरकार के स्थायी अधिवक्ता सुहास जोशी दिल्ली में सम्मानित

Mon, 26 Nov 2018 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 26 Nov 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
Suhas Joshi, a permanent advocate of the Uttarakhand government, is honored in Delhi.
सुहास जोशी। - फोटो : अमर उजाला
संविधान दिवस के मौके पर उत्तराखंड सरकार के स्थायी अधिवक्ता सुहास जोशी को दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम में सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने सम्मानित किया। जोशी को यह सम्मान उनकी पुस्तक ‘सरकार सिविल कोर्ट प्रैक्टिस एंड प्रोसीजर मैनुअल, 13वा संस्करण’ के संशोधन संपादक के रूप में कार्य करने के लिए दिया गया।
विज्ञापन


 मूल रूप से सोमेश्वर के निकट ग्राम माला निवासी प्रसिद्ध इतिहासकार प्रो. एमपी जोशी के पुत्र सुहास जोशी की विद्यालयी शिक्षा बिरला पब्लिक स्कूल पिलानी, राजस्थान एवं पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार नैनीताल से हुई। उन्हाेंने कानून की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की। वह सर्वोच्च न्यायालय में एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड भी हैं। इससे पूर्व भी जोशी को यह सम्मान उनकी पुस्तक द एमएलजे मैनुअल ऑन कंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया के लिए मिल चुका है।  पुस्तक की प्रस्तावना सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस एके पटनायक ने लिखी थी। सुहास जोशी अब तक लगभग नौ बहुखंडीय पुस्तकों पर कार्य कर चुके हैं। इनमें से तीन पुस्तकों पर उन्हें सम्मान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed