फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Subhash Chowk, youths attacked, two challans

सुभाष चौक के पास युवकों ने मचाया उत्पात, दो का चालान

Sat, 06 Jul 2019 12:39 AM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Published by: दीपक नेगी Updated Sat, 06 Jul 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Subhash Chowk, youths attacked, two challans
पार्थ प्लाजा में युवकों के उत्पात मचाने के दौरान एकत्रित भीड़। - फोटो : amar ujala
 सुभाष चौक के पास पार्थ प्लाजा में शुक्रवार को दोपहर में कुछ युवकों ने जबरदस्त हुड़दंग मचाया। आपस में मारपीट, गाली गलौच करने लगे। जिससे वहां मौजूद महिला व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस दो युवकों का पकड़कर थाने ले गई, जहां उनका धारा 81 के तहत उनका चालान काटा गया। 
विज्ञापन


शुक्रवार को दोपहर में पार्थ प्लाजा में अचानक कुछ युवकों में मारपीट हो गई। जो बढ़ते बढ़ते गाली गलौच मारपीट तक पहुंच गई। बताया जा रहा है इस बीच युवाओं बीच काफी मारपीट भी हुई। विवाद बढ़ता देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस के हस्तक्षेप करने के बावजूद युवक समझने को तैयार नहीं थे। 
विज्ञापन


इस पर हुड़दंग मचाने और शांति भंग करने के जुर्म में  पुलिस कंचन और हेमंत कुमार थाने ले गई। पुलिस ने दोनों का 81 एक्ट में चालान काट दिया। सख्त हिदायत दी गई है कि भविष्य में इस तरह की हुड़दंग को वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। युवकों को थाने ले जाने के बाद प्लाजा से भीड़ छंटी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed