फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Students will get education through digital medium in SSJ campus

Almora News: एसएसजे परिसर में विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी शिक्षा

Wed, 10 Apr 2024 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 10 Apr 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Students will get education through digital medium in SSJ campus
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर को डिजिटल बनाने की पहल शुरू हो चुकी है। यहां जल्द विद्यार्थी ब्लैक बोर्ड के बजाय स्मार्ट डिजिटल बोर्ड के जरिए शिक्षा लेंगे। डिजिटल बोर्ड की मदद से हर दिन के पढ़ाए जाने वाले पाठ्यक्रम से को भी सुरक्षित रखा जा सकेगा। वहीं विद्यार्थियों को गणित, विज्ञान समेत अन्य विषयों को ऑडियो, वीडियो, ग्राफिक्स, चार्ट की मदद से समझना आसान होगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की पहल पर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए एसएसजे परिसर के सभी संकायों में 18 लाख रुपये से 12 स्मार्ट डिजिटल बोर्ड स्थापित किए जाएंगे। विद्यार्थियों को नई तकनीकी से शिक्षा मिलने पर उनका मानसिक विकास होगा और उनका रुझान पढ़ाई की ओर बढ़ेगा। कक्षाओं में स्थापित स्मार्ट बोर्ड में वीडियो, ग्राफिक्स आदि की सुविधा होने से पांच हजार से अधिक विद्यार्थियों के लिए किसी भी विषय को समझना आसान होगा।
विज्ञापन


मोबाइल फोन के वाईफाई से कनेक्ट कर सकेंगे बोर्ड को

अल्मोड़ा। डिजिटल बोर्ड को मोबाइल फोन से कनेक्ट किया जा सकेगा। इसमें पेन ड्राइव और डोंगल लगाने की भी सुविधा होगी। ऐसे में किसी विषय के प्रश्नों के जवाब पाने के लिए विद्यार्थी इसे अपने मोबाइल को वाईफाई से कनेक्ट कर ऑनलाइन जवाब पा सकेंगे और पेन ड्राइव में इसे सुरक्षित रख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसएसजे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि विद्यार्थियों को रोचक ढंग से बेहतर शिक्षा मिले, इसके लिए उन्हें नई तकनीक से जोड़ा जा रहा है। एसएसजे परिसर के सभी संकायों में 18 लाख रुपये से स्मार्ट डिजिटल बोर्ड स्थापित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed