{"_id":"59bd636c4f1c1b2e688b4fad","slug":"students-took-over-the-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने अधिकारियों का घेराव किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने अधिकारियों का घेराव किया
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
एसएसजे परिसर में प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं विश्वविद्यालय के एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के छात्र-छात्राओं ने एमएससी गणित, रसायन विज्ञान तथा एमए अंग्रेजी विषयों की सेमेस्टर परीक्षा में न्यूनतम अंक देने का आरोप लगाते हुए शनिवार को परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने परिसर कुलानुशासक डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट तथा अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. प्रवीण बिष्ट आदि का घेराव करते हुए नारेबाजी कर विरोध जताया। परिसर प्रशासन द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन करने का आश्वासन देने पर छात्र शांत हुए।
छात्रों की परिसर में हुई सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि एमएससी गणित, रसायन विज्ञान तथा एमए अंग्रेजी विषयों की सेमेस्टर परीक्षा में छात्र-छात्राओं को न्यूनतम अंक प्रदान किए गए हैं। आरोप लगाया कि अंग्रेजी विषय में कुछ छात्र-छात्राओं को शून्य तथा दस अंक मिले हैं। छात्रों ने मूल्यांकन कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन किया जाना चाहिए।
न्यूनतम अंक मिलने के कारण छात्रों का भविष्य बर्बाद हो सकता है। परिसर प्रशासन ने छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए आगामी 22 सितंबर तक पुनर्मूल्यांकन करने का आश्वासन दिया। सकारात्मक आश्वासन के बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
छात्रसंघ अध्यक्ष अक्षय सुयाल ने कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रदर्शन करने वालों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दिवाकर बिष्ट, श्वेता साह, छात्रसंघ अध्यक्ष अक्षय सुयाल, अशोक कनवाल, विनोद लटवाल, मनीष बिष्ट, कमल नेगी, विनय तिवारी, अनुनय पांडे, शैलेंद्र पवार आदि थे। बाद में छात्रों ने परिसर निदेशक के माध्यम से कुविवि के कुलपति तथा परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन भेजा। उन्होंने पुनर्मूल्यांकन नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।