फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Students talent show in the exhibition

छात्रों ने प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा

Wed, 18 Feb 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Wed, 18 Feb 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
 Students talent show in the exhibition

संसदीय सचिव विधायक मनोज तिवारी ने छात्र-छात्राओं से लगन से अध्ययन कर अभिभावकों के सपने साकार करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि स्कूल की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। स्कूल में सभागार निर्माण के लिए विधायक निधि से पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। तिवारी जीआईसी डीनापानी के वार्षिकोत्सव को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर छात्रों ने प्रदर्शनी भी लगाई।

विज्ञापन


तिवारी ने कहा कि छात्र-छात्राएं पढ़ाई के साथ ही सामाजिक कार्यों में भी भागीदारी कर समाज के विकास में योगदान दें।  उन्होंने स्कूल की पत्रिका ‘उपलब्धि’ का भी विमोचन किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। प्रतियोगिता में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि ने बच्चों द्वारा लगाई गई भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान, चित्रकला, भूगोल विषय की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम अध्यक्ष देव सिंह पिलख्वाल और हिमालयन सेवा फाउंडेशन के संस्थापक सिकंदर जोशी ने विधायक को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। पीटीए अध्यक्ष दर्शन सिंह भोज ने विधायक को समस्याओं का मांग पत्र सौंपा। प्रधानाचार्य एमडी चौबे आदि ने भी विचार रखे। संचालन डा. गिरीश चंद्र जोशी, चंद्रकांत तिवारी ने किया। इस अवसर पर बसंत मेहता, गिरधर देवड़ी, नंदन सिंह मेहरा, शिक्षक उमेश चंद्र पांडे, सुशील मेहता, पूरन देवड़ी, दीवान राम आर्य, जिला पंचायत सदस्य भावना अधिकारी, पुष्पा बोरा, जगदीश ठठोला, नरेश बाराकोटी, बलवंत टम्टा, बीडी पांडे, सीसी पांडे, एलडी शर्मा, केएन कर्नाटक, सुनील कुमार, एलएमएस बोरा, बीएम भट्ट, पीके जोशी, पीके टम्टा, डीपी उपाध्याय, पुष्पा बहुगुणा, राकेश कुमार, रमेश भट्ट, रेखा पिलख्वाल आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed